Shani Gochar 2025: शनि के पाए का 12 राशियों पर क्या होगा असर और शनि का दान किसको करने से मिलेगा लाभ
- शनि की चाल बदलेगी। शनि कुंभ राशि से मीन राशि में जा रहे हैं। इस राशि में राहु भी बैठे हैं। शनि ढ़ाई साल मीन राशि में रहेंगे। आपको इस बात पर ध्यान देना है कि शनि आपकी राशि के लिए पाए पर खड़े हैं।

शनि की चाल बदलेगी। शनि कुंभ राशि से मीन राशि में जा रहे हैं। इस राशि में राहु भी बैठे हैं। शनि ढ़ाई साल मीन राशि में रहेंगे। आपको इस बात पर ध्यान देना है कि शनि आपकी राशि के लिए पाए पर खड़े हैं। मीन राशि पर शनि जब चलेंगे, तो देखें कि शनि किस पाए पर चलेंगे। आपको बता दें कि शनि न्यायप्रिय हैं और शनि आपको आपके कर्मों का का हिसाब आपको देते हैं।
शनि के पाए का राशियों पर असर
साल 2025 में शनि का हर राशि के लिए अलग से पाया बनता है पाया का अर्थ पांव, चरण या पाद से होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के चार पांव सोना, चांदी, तांबा और लोहा होते हैं। शनि का पाया उसकी स्थिति के हिसाब से शुभ-अशुभ फल प्रदान करता है। शनि के चांदी के पाए से कई राशियों को लाभ होगा।
2025 में मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि का लौह पाया रहने वाला है। यह अच्छा नहीं माना जाता है, इससे इन राशियों को मानसिक तनाव रहता है। वृषभ, तुला और मीन राशि के लिए साल 2025 में सोने का पाया रहने वाला है। इससे अच्छे और बुरे दोनों तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं। मिथुन, कन्या और मकर राशि के तांबे का पाया 2025 में रहेगा। यह अच्छा और लाभ देने वाला होता है। इन राशियों के लिए शनि तरक्की, विदेश योग, नया घर आदि दिलवाते हैं। कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशियों पर शनि का चांदी का पाया होगा। शनि का चांदी का पाया काफी शुभ फल देता है।
शनि का दान किसे करें
शनि के दोषों को दूर करने के लिए तेल के दीपक, कील, लोहे, छाया दान करना चाहिए। इसके अलावा काले कपड़े और उड़द की दाल भी अच्छा बताया गया है। आपको बता दें कि शनि के लिए दान गरीब और कमजोर तबके के लोगों को करना चाहिए। शनिवार के दिन दीप दान और छाया दान भी करना चाहिए। शनि दोषों को दूर करने के लिए छाया दान किसी महिला को करना चाहिए।
इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।