Happy Navratri 2023 Wishes Hindu New Year samvatsar 2080 first day maa shailputri puja shubhkamnayen best whatsapp status and shayari - Astrology in Hindi Happy Navratri 2023 Wishes : हिन्दू नव वर्ष संवत्सर 2080 की पहली नवरात्रि पर आज अपनों को भेजें ये स्पेशल शुभकामनाएं, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Navratri 2023 Wishes Hindu New Year samvatsar 2080 first day maa shailputri puja shubhkamnayen best whatsapp status and shayari - Astrology in Hindi

Happy Navratri 2023 Wishes : हिन्दू नव वर्ष संवत्सर 2080 की पहली नवरात्रि पर आज अपनों को भेजें ये स्पेशल शुभकामनाएं

Happy Navratri 2023 Wishes : नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री की पूजा के लिए देवी मंदिरों में लोग सुबह से ही कतारों में पूजा को उमड़ रहे हैं। सुबह से ही घर-घर में भजन और देवी गीत बज रहे हैं।

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 22 March 2023 08:41 AM
share Share
Follow Us on
Happy Navratri 2023 Wishes : हिन्दू नव वर्ष संवत्सर 2080 की पहली नवरात्रि पर आज अपनों को भेजें ये स्पेशल शुभकामनाएं

Happy Navratri 2023 Wishes : नूतन वर्ष (संवत्सर 2080) के शुभ आगमन के साथ ही आज से नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया। नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री की पूजा के लिए देवी मंदिरों में लोग सुबह से ही कतारों में पूजा को उमड़ रहे हैं। सुबह से ही घर-घर में भजन और देवी गीत बज रहे हैं। चैत्र नवरात्रि का यह महापर्व आज, 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च 2023 तक चलेगा। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोग सात्विक जीवन शैली अपनाते हैं। पूजा-पाठ के साथ ही कामना पूर्ति की इच्छा के साथ विशेष अनुष्ठान जैसे घट स्थापना, अखंड ज्योति और दुर्गा सप्तसती का पाठ भी कराते हैं। नवरात्रि और हिन्दू नव वर्ष के इस मौके पर लोक सोशल मीडिया-वॉट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर पर अपने मित्रों को शुभकामानाएं भी भेज रहे हैं। नवरात्रि शुभकामना के कुछ चुनिंदा संदेश/शायरी हम आपके लिए लेकर आए हैं जिन्हें आप भी अपने प्रियजनों के साथ शेयर कर सकेंगे।

Happy Navratri 2023 Wishes, Whatsapp, Facebook Status and SMS:मां शैलपुत्री मंत्र-
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:।
Happy Navratri and Hindu Nav Varsh 2023


सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।
-हैप्पी नवरात्रि 2023

मां दुर्गा के पग आपके घर में आएं,
आप खुशहाली से नहाएं,
परेशानियां आपसे आंखें चुराएं।
-हैप्पी चैत्र नवरात्रि 2023


सुबह-सुबह लो मां दुर्गा का नाम,
पूरे होंगे आपके अधूरे और बिगड़े काम!
-हैप्पी नवरात्रि 2023

मातारानी का जब पावन पर्व है आता,
ढेरों खुशियां साथ है लाता है,
इस बार मां दुर्गा आपको वो सबकुछ दें,
जो कुछ आपका दिल है चाहता।
-हैप्पी नवरात्रि 2023

आप और आपके परिवार पर मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहे।
हम को था इंतजार वो घड़ी आ गई,
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गईं,
होगी अब मन की हर मुराद पूरी,
हरने अब सारे दुःख माता द्वार आ गई।
Happy New Year 2080