नया साल इन 4 राशियों की खोलेगा किस्मत, वर्षभर मनाएंगे जश्न, देखें क्या आपके लिए भी शुभ होगा हिंदू नववर्ष
hindu new year calendar chaitra navratri 2023 horoscope rashifal : नवसंवत्सर 2080 का नाम पिंगल है। इस वर्ष के राजा का पद युवराज ग्रह बुध को और मंत्री का पद राक्षसों के गुरु ग्रह शुक्र को मिला है।

हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत 22 मार्च, 2023 बुधवार से हो रही है। नवसंवत्सर 2080 का नाम पिंगल है। इस वर्ष के राजा का पद युवराज ग्रह बुध को और मंत्री का पद राक्षसों के गुरु ग्रह शुक्र को मिला है। आकाशीय काउंसिल के चुनाव में शनि को धन का दायित्व दिया गया है और गुरू को मेघों के स्वामी एवं रस का स्वामी बनाया गया है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि भी प्रारंभ हो जाती हैं। विक्रम नवसंवत्सर 2080 में कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इन राशियों पर सालभर तक सूर्यदेव की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं हिंदू नववर्ष से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं...
मेष राशि-
- कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा।
- धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा।
- माता का सहयोग मिलेगा।
- माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैं।
- किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
- बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा।
- नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
- परिवार के संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।
मिथुन राशि-
- कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी।
- भाइयों का सहयोग मिलेगा।
- घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
- वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
- नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
- आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
- माता का सानिंध्य मिलेगा।
- वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक राशि-
- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
- घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
- जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
- कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, परिश्रम की अधिकता रहेगी।
- माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा।
- लाभ में वृद्धि की संभावना है।
- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि-
- मन में प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे, फिर भी आत्म संयत रहें।
- नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।
- आय में वृद्धि होगी।
- अफसरों का सहयोग मिलेगा।
- परिवार का भी सहयोग मिलेगा।
- वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)