Aries Horoscope Today 16 June 2025 aaj ka mesh rashi ka rashifal daily future predictions मेष राशिफल 16 जून : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 16 जून का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aries Horoscope Today 16 June 2025 aaj ka mesh rashi ka rashifal daily future predictions

मेष राशिफल 16 जून : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 16 जून का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 16 June 2025 : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन.पाण्डेयSun, 15 June 2025 08:29 PM
share Share
Follow Us on
मेष राशिफल 16 जून : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 16 जून का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Aries Horoscope Today 16 June 2025,aaj ka mesh Rashifal मेष राशिफल: पॉजिटिव अप्रोच से लव अफेयर को प्रोडक्टिव बनाए रखें। काम को लेकर आपका कमिटमेंट पॉजिटिव रिजल्ट लाएगा। जहां आर्थिक रूप से आप आज स्थिर हैं, वहीं सुनिश्चित करें कि आपका सेहत भी अच्छी स्थिति में है।

लव राशिफल- एक साथ ज्यादा टाइम बिताएं और पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों प्रयासों में पार्टनर का आत्मविश्वास बढ़ाएं। सिंगल महिलाएं आज वर्कप्लेस पर ट्रैवल करते समय या किसी फंक्शन में प्रपोजल की उम्मीद कर सकती हैं। नैतिकता से समझौता नहीं करें और अगर आज ईगो को ठेस पहुंची है तो आपको लवर से भी बातचीत करनी चाहिए। विवाहित महिलाओं को पारिवारिक जीवन में परेशानी हो सकती है। कोई बाहरी व्यक्ति या तीसरा व्यक्ति संकट का कारण हो सकता है और ओपन कम्युनिकेशन इसका हल कर सकता है।

करियर राशिफल- आज प्रोफेशनल रहें और इससे आपको कार्यस्थल पर उम्मीदों को पूरा करने में मदद मिलेगी। नई चुनौतियां लेने पर विचार करें जो आपकी योग्यता की परीक्षा लेंगी। कुछ कामों में एक्स्ट्रा घंटों तक काम करने की जरूरत होगी। क्लाइंट आपके कमिटमेंट को अप्रूव करेंगे और अप्रेजल डिस्कशन के दौरान यह काम आएगा। आज का दिन छात्रों के लिए हाय स्टडी के लिए किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अप्लाई करने के लिए भी अच्छा है। बिजनेसमैन नई पार्टनरशिप पर विचार कर सकते हैं।

आर्थिक राशिफल- आज छोटे-मोटे आर्थिक मुद्दे उठ सकते हैं और यह आपको बड़े निवेश करने से भी रोकेगा। आज आपको किसी मित्र या भाई-बहन को बड़ी रकम उधार भी नहीं देनी चाहिए। आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने के विचार के साथ आगे बढ़ सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने के लिए दिन का दूसरा भाग अच्छा है। कुछ बिजनेसमैन को धन को लेकर पार्टनर के साथ परेशानी हो सकती है और इसके तुरंत हल करने की जरूरत है।

स्वास्थ्य राशिफल- पाचन से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। कुछ महिलाएं ऑफिस का दबाव घर ले आती हैं जिससे नींद से जुड़ी परेशानी होती हैं। शांत रहने के लिए आज ही ध्यान और योग शुरू करें। ए़वेंचर्स एक्टिविटी से बचें और लंबी दूरी की यात्रा करते समय मेडिकल किट साथ रखें। आपको चीनी और वसा का सेवन कम करना चाहिए और ज्यादा सब्जियों का सेवन करना चाहिए। आप आज जिम जाना भी शुरू कर सकते हैं।

डॉ. जे.एन.पाण्डेय

वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:1 माह तक इन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा, खूब होगा धन-लाभ