विकसित भारत के संकल्प को अपनाने किया आह्वान
Ghazipur News - खानपुर में भाजपा सैदपुर पश्चिमी मंडल ने स्थानीय कोऑपरेटिव बैंक के पास विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया। इस सभा में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीत बलवंत ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा...

खानपुर। भाजपा सैदपुर पश्चिमी मण्डल की ओर से स्थानीय कोऑपरेटिव बैंक के पास विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीत बलवंत ने सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 11 वर्षों की सफलता और उपलब्धिया गिनाई। बुनियादी ढांचे के विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत अभियान की विस्तार से चर्चा की। कहा कि देश के विकास में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है और सभी नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प को अपनाना चाहिए। भाजपा के जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, जो सरकार की नीतियों की सफलता को दर्शाता है।
सभा में अचल सिंह, राधा विनोद तिवारी, संतोष, मिथिलेश दीक्षित, तेजबहादुर, मनीष सिंह, तूफानी बिंद, लालबहादुर, सभाजीत, मुकेश, आकाश, सुनील, सरस्वती, प्रदीप, भीम, कन्हैया और शशि सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।