Mars Transit 2024: वाणी में तीव्रता और क्रोध में वृद्धि, इन राशियों पर क्या होगा हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर का प्रभाव
Mars Transit 202 on Hanuman Jayanti स्वतंत्र भारत के लग्न के अनुसार देखा जाए तो व्यय एवं सप्तम भाव के कारक होकर मंगल लाभ भाव में गोचर आरंभ करेंगा। परिणाम स्वरूप आर्थिक गतिविधियों में सकारात्मक परिवर

स्वतंत्र भारत के लग्न के अनुसार देखा जाए तो व्यय एवं सप्तम भाव के कारक होकर मंगल लाभ भाव में गोचर आरंभ करेंगा। परिणाम स्वरूप आर्थिक गतिविधियों में सकारात्मक परिवर्तन होगा। व्यापारिक गतिविधियों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। मंगल का राशि परिवर्तन चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को शनि देव की दूसरी राशि कुंभ से निकल कर देव गुरु बृहस्पति की दूसरी राशि मीन में रात में 9:30 पर होगा। इस परिवर्तन से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत के वर्चस्व में वृद्धि होगी। भारत अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेगा । राजनीतिक दलों में वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी । एक दूसरे पर कटाक्ष बढ़ेगा। तकनीकी क्षेत्र में भारत की प्रगति होगी । भारत में भूस्खलन, आग से क्षति, सैन्य तंत्र को नुकसान, आतंकवादी दुर्घटनाओं में वृद्धि, आतंकियों द्वारा आम जनमानस के सुखों में अवरोध की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। विशेषकर भारत के उत्तर या उत्तर पूर्व व उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में।भारत भूमि पर आग से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। विस्फोटक पदार्थ का प्रयोग होता दिख रहा है। पुलिस सेवा, सेना, रक्षा से जुड़े तंत्र को विशेष तौर पर सावधान रहना होगा। इस बीच में पुलिस बल , सैन्य बल, सुरक्षा बल, वैज्ञानिकों के क्षेत्र से नकारात्मक सूचना प्राप्त हो सकती है। अतः सतर्कता अति जरूरी होगी।
तुला :- प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय की स्थिति बन सकती है। शत्रुओं पर विजय की स्थिति बन सकती है। पुराने रोगों का समन होगा। दूरस्थ यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है। आंखों की समस्या के कारण तनाव हो सकता है। सिर में कष्ट हो सकता है। कार्यों में भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। पारिवारिक कार्यों को लेकर मन में तनाव रह सकता है।
वृश्चिक :- बौद्धिक क्षमता के आधार पर आर्थिक सुधार की संभावना । मानसिक तीव्रता में वृद्धि की संभावना । संतान पक्ष से थोड़े तनाव के साथ प्रगति की संभावना। आर्थिक गतिविधियों में सकारात्मक परिवर्तन। दूरस्थ यात्रा का संयोग बनेगा। पेट की समस्या को लेकर सावधान रहें । मानसिक द्वंद्व की स्थिति बन सकती है। चोट अथवा ऑपरेशन की संभावना।
धनु :- गृह एवं वाहन सुख पर खर्च बढ़ सकता है। सीने की तकलीफ में वृद्धि हो सकती है। हृदय रोग की समस्या को लेकर सतर्क रहें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति। संतान पक्ष से तनाव उत्पन्न हो सकता है। क्रोध के कारण दांपत्य जीवन में तनाव की संभावना। परिश्रम में अवरोध की स्थिति संभव।बआर्थिक गतिविधियों में सकारात्मक सुधार संभव। सुख में कमी महसूस हो सकती है।
मकर :- पराक्रम एवं सामाजिक पद प्रतिष्ठा में सकारात्मक परिवर्तन। भाई-बहनों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। शत्रुओं पर विजय प्रताप की स्थिति बनेगी। प्रतियोगिता में सफलता का योग बनेगा। अधिक परिश्रम के बाद भाग्य का साथ प्राप्त होगा। अचानक क्रोध में वृद्धि संभव। नौकरी तथा व्यवसाय में प्रगति की स्थिति बनेगी। कार्य स्थल पर उलझन बना रहेगा।
कुंभ :- वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव। पारिवारिक कार्यों को लेकर तनाव कम होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अध्ययन अध्यापन में सुधार हो सकता है। पेट एवं पैर की समस्या तनाव उत्पन्न कर सकता है। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। नौकरी तथा व्यवसाय में प्रगति की स्थिति बन सकती है।
मीन :- मानसिक द्वंद्व व मानसिक तीव्रता में वृद्धि की स्थिति बन सकती है। अचानक क्रोध बढ़ सकता है। तकनीकी का प्रयोग करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सीने की तकलीफ, घबराहट अथवा हृदय रोग के प्रति सावधान रहे। दाम्पत्य जीवन में तनाव एवं प्रेम प्रेम संबंधों में अवरोध की स्थिति। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। गृह, वाहन एवं अचल संपत्ति के सुख में परिवर्तन संभव।