Monthly Horoscope Masik Rashifal April 2024 future predictions rashi parivartan bhavishyafal April Monthly Horoscope : तुला, कन्या, कुंभ वालों के चमकेंगे सितारे, मेष, मिथुन को परेशानी संभव, पढ़ें अप्रैल का विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Monthly Horoscope Masik Rashifal April 2024 future predictions rashi parivartan bhavishyafal

April Monthly Horoscope : तुला, कन्या, कुंभ वालों के चमकेंगे सितारे, मेष, मिथुन को परेशानी संभव, पढ़ें अप्रैल का विस्तृत राशिफल

Horoscope : ग्रहों की चाल से ही मासिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से अप्रैल का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Yogesh Joshi पं. राघवेंद्र शर्मा, नई दिल्लीTue, 2 April 2024 06:34 AM
share Share
Follow Us on
April Monthly Horoscope : तुला, कन्या, कुंभ वालों के चमकेंगे सितारे, मेष, मिथुन को परेशानी संभव, पढ़ें अप्रैल का विस्तृत राशिफल

Monthly Horoscope Masik Rashifal April Future Predictions :  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही मासिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से अप्रैल माह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं अप्रैल माह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेंष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- माह के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपसी सद्भाव रहेगा। सात अप्रैल के बाद जीवनसाथी के परिवार को किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। 15 अप्रैल से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 22 अप्रैल से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। संतान सुख में वृद्धि हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि- माह के प्रारंभ में आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सात अप्रैल से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। 15 अप्रैल के बाद नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। 22 अप्रैल से शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है।

मिथुन राशि- माह के प्रारंभ में वाणी में मधुरता तो रहेगी परंतु मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सात अप्रैल के बाद संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव तथा वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। 15 अप्रैल के बाद धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। 22 अप्रैल के बाद शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि- माह के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परंतु संतान के स्वास्थ्य के लिए परेशान हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। सात अप्रैल के बाद कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार से दूर भी रहना पड़ सकता है। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि- मास के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सात अप्रैल के बाद पिता का सानिध्य मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। 22 अप्रैल से संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में कुछ सुस्ती आ सकती है। 

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार चढ़ाव हो सकते हैं। मास के प्रारंभ में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सात अप्रैल के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कुटुम्ब की किसी बुजर्ग महिला से धन मिल सकता है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। 15 अप्रैल के बाद से कुटुम्ब के बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन की हानि हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। 22 अप्रैल के बाद शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। 

तुला राशि- मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु सात अप्रैल से मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। 15 अप्रैल से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संयत रहें। परंतु कारोबार से लाभ की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। 22 अप्रैल के बाद से कारोबार में सुस्ती आ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि भी हो सकती है। शैक्षिक व शोध आदि कार्यों में सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 22 अप्रैल से शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव तथा साज सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा परंतु मन परेशान रहेगा। संयमित रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सात अप्रैल के बाद किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। परंतु स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव तथा खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। 15 अप्रैल से मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। 22 अप्रैल के बाद शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार के लिए सचेत रहें। 

मकर राशि- मास के प्रारंभ में मन प्रसन्न तो रहेगा। पंरतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। सात अप्रैल से मन शांत रहेगा। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। संतान सुख में वृद्धि हो सकती है। 15 अप्रैल के बाद पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन सहन कष्टमय हो सकता है। 22 अप्रैल के बाद कारोबार में परिर्वतन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा। परंतु मन में उतार चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सकीय खर्च बढ़ेंगे। सात अप्रैल के बाद माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।  वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। 15 अप्रैल के बाद कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। 22 अप्रैल से लाभ के अवसर मिलेंगे। धर्म के प्रति सद्भाव बढ़ेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। परंतु आत्मसंयत भी रहें। अति उत्साही होने से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। 15 अप्रैल के बाद वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 22 अप्रैल के बाद किसी मित्र या परिचित के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते  हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। कारोबार में कुछ सुस्ती देखने को मिल सकती है। खर्च बढ़ेंगे।