Selection Trials for Chief Minister Player Incentive Scheme Held in Pithoragarh छात्रवृत्ति को खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsSelection Trials for Chief Minister Player Incentive Scheme Held in Pithoragarh

छात्रवृत्ति को खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत चयन ट्रायल्स जारी हैं। तीसरे दिन, सुरेन्द सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने 12 खेलों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Fri, 25 April 2025 12:14 PM
share Share
Follow Us on
छात्रवृत्ति को खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना को लेकर चयन ट्रायल्स जारी हैं। शुक्रवार को नगर के टकाना स्थित सुरेन्द सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीसरे दिन भी जिलास्तरीय ट्रायल्स हुए। जनपद के आठ विकासखंडों से 19 से 21 व 21से23 वर्ष आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी ने 12खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह नेगी, सहायक प्रशिक्षक सतीश कुमार, शिक्षा विभाग के जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी, ब्लॉक खेल समन्वयक किशोर शाह, व्यायाम प्रशिक्षक दीपांक वर्मा, सहायक व्यायाम अध्यापकों, युवा कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग व खेल विभाग के प्रशिक्षकों आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।