UP Board 10th, 12th Result 2025 today know what is changing digi locker and Marksheet monogram upresults.nic.in UP Board 10th, 12th Result 2025: कुछ ही देर में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, जानें इस बार क्या हो रहे हैं नए बदलाव, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Board 10th, 12th Result 2025 today know what is changing digi locker and Marksheet monogram upresults.nic.in

UP Board 10th, 12th Result 2025: कुछ ही देर में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, जानें इस बार क्या हो रहे हैं नए बदलाव

UPMSP UP Board Result 2025 upresults.nic.in , upmsp.edu.in , upmspresults.nic.in : आज उत्तर माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित करने जा रहा है। नतीजे 12.30 बजे दोपहर अब से कुछ ही देर बाद जारी किए जाएंगे।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 10:14 AM
share Share
Follow Us on
UP Board 10th, 12th Result 2025: कुछ ही देर में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, जानें इस बार क्या हो रहे हैं नए बदलाव

UPMSP UP Board Result 2025 upresults.nic.in , upmsp.edu.in , upmspresults.nic.in : आज उत्तर माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित करने जा रहा है। नतीजे 12.30 बजे दोपहर अब से कुछ ही देर बाद जारी किए जाएंगे। इस बार यूपी बोर्ड में दो नई चीजों हो रही हैं। क्या आपको यूपी बोर्ड के इन बदलावों के बारे में पता है। अगर नहीं तो यहां आप इन चीजों को अच्छे से समझ लें। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कुछ देर में जारी होगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर चेक कर सेंकेंगे।

क्या हैं नए बदलाव
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने के साथ पहली बार अंकपत्र व प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर जारी करेगा। यह बदलाव नंबर वन है, क्योंकि अभी तक यूपी बोर्ड का रिजल्ट डिजीलॉकर पर नहीं आता था। यह काफी सुरक्षित आप्शन समझा जाता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को Digi Locker के रिजल्‍ट पोर्टल results.digilocker.gov.in पर जाना होगा और यहां जाकर अपना रिजल्‍ट चेक करना होगा। डिजीलॉकर आने के बाद अब छात्रों को लाइन में लगने या स्कूल जाने की जरूरत नहीं है। वह घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अपना रिजल्ट और मार्कशीट देख सकते हैं।

अब बदलाव नंबर टू की बात करते हैं। अब यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के मार्कशीट कम सर्टिफिकेट अब बड़े साइज के होंगे। अब से ये ए-4 साइज के होंगे। इसमें जो मोनोग्राम लगाया जाएगा वह धूप में ले जाने पर लाल रंग में दिखेगा और छांव में आने के बाद इसका रंग बदल जाएगा। इससे असली और नकली में फर्क नजर आएगा और आपके डॉक्यूमेंट सेफ रहेंगे, अंक पत्र के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।