solar lunar eclipse surya chandra grahan horoscope rashifal future predictions 15 दिनों के भीतर लगेंगे 2 ग्रहण, मचेगी हलचल, सभी 12 राशियों में होगी जबरदस्त उथल- पुथल, पढ़ें अपनी राशि का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़solar lunar eclipse surya chandra grahan horoscope rashifal future predictions

15 दिनों के भीतर लगेंगे 2 ग्रहण, मचेगी हलचल, सभी 12 राशियों में होगी जबरदस्त उथल- पुथल, पढ़ें अपनी राशि का हाल

Surya Chandra Grahan Solar Lunar Eclipse : अक्टूबर माह में 15 दिनों के भीतर सूर्य व चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण की घटना तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 14 Oct 2023 05:22 AM
share Share
Follow Us on
15 दिनों के भीतर लगेंगे 2 ग्रहण, मचेगी हलचल, सभी 12 राशियों में होगी जबरदस्त उथल- पुथल, पढ़ें अपनी राशि का हाल

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहण का बहुत अधिक महत्व होता है। अक्टूबर माह में 15 दिनों के भीतर सूर्य व चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण की घटना तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, जबकि चंद्र ग्रहण में पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है। 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण और 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आइए जानते हैं, सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। सचेत रहें।

सिंह राशि- मन अशांत रहेगा। मानसिक तनाव से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार के लिए विदेश जा सकते हैं।

तुला राशि-  मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में बाधा आ सकती हैं। सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। भावनाओं को वश में रखें। पिता का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव तथा वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा। परंतु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में बाधा आ सकती है।

मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि भी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।