धनु राशि में Shukra gochar, इन 7 राशियों को इस दौरान नहीं होगी एक भी पैसे की कमी
Venus Transit 2024: अगर आपकी कुंडली में शुक्र लाभ की स्थिति में बैठें हों तो जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहती है। किसी की कुंडली में ये ग्रह कमजोर या मजबूत हो, दोनों ही स्थिति में उस राशि

Venus Transit 2024: 18 जनवरी को शुक्र वृश्चिक राशि से धनु राशि में आज आ जाएंगे। अब शुक्र 12 फरवरी तक इसी राशि में रहेंगे और समस्त राशियों को प्रभावित करेंगे। इस राशि में अभी बुध और मंगल भी हैं। इसलिए धनु राशि में त्रिगृही योग बन रहा है। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी कहे जाते हैं। अगर आपकी कुंडली में शुक्र लाभ की स्थिति में बैठें हों तो जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहती है। किसी की कुंडली में ये ग्रह कमजोर या मजबूत हो, दोनों ही स्थिति में उस राशि और जातक के लिएबहुत खास होती हैं। अगर आपका शुक्र अच्छा है तो अच्छे कपड़े, आमदनी, महिलाएं, शादी, पत्नी, यौन सुख और राजाओं जैसा जीवन मिलता है। शुक्र के राशि परिवर्तन होने से इन चीजों की जीवन में कमी और अधिकता देखने को मिलेगी।
शुक्र के राशि परिवर्तन से पैसों की स्थिति में तो बदलाव आएगा, साथ ही यह हेल्थ, नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बनाते हैं। धनु में शुक्र के आने से मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु, मकर और कुंभ राशि वालो लागों के लिए बहुत ही धनलाभ देने का योग है। ये राशियां धन के मामले में लकी रहेंगी। इस एक महीने इन्हें पैसों की कमी बिल्कुल नहीं होगी। इसके अलावा मिथुन, कर्क और मीन राशि वालों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। इन राशियों को धन संबंधी फैसले ध्यान से लेने होंगे। वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों को खास फर्क नहीं होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।