Delhi Monsoon 2025 Alert : rainy season may arrive before time, when did it knock in last 5 years Delhi Monsoon Alert : आ गई गर्मी से राहत देने वाली गुड न्यूज! दिल्ली में मॉनसून पर क्या नया अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Monsoon 2025 Alert : rainy season may arrive before time, when did it knock in last 5 years

Delhi Monsoon Alert : आ गई गर्मी से राहत देने वाली गुड न्यूज! दिल्ली में मॉनसून पर क्या नया अपडेट

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि पिछले लगभग दस दिनों तक सुस्त रहने के बाद अब एक बार फिर से मॉनसून ने रफ्तार पकड़ी है। संभावना है कि 20 से 25 जून के बीच दिल्ली में मॉनसून का आगमन हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो 25 वर्षों में यह सातवीं बार होगा जब मॉनसून अपने निर्धारित समय से पहले आया हो।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानTue, 17 June 2025 09:09 AM
share Share
Follow Us on
Delhi Monsoon Alert : आ गई गर्मी से राहत देने वाली गुड न्यूज! दिल्ली में मॉनसून पर क्या नया अपडेट

राजधानी दिल्ली में मॉनसून इस साल अपने आधिकारिक समय से पहले दस्तक दे सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि 20 से 25 जून के बीच दिल्ली में मॉनसून का आगमन हो सकता है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 25 वर्षों में सातवीं बार मॉनसून के अपने आधिकारिक तारीख से पहले आने की उम्मीद बनी है।

यूं तो दिल्ली में मई के महीने में रिकॉर्ड बारिश हुई है। पूरे महीने थोड़े-थोड़े अंतराल पर पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते आंधी-पानी जैसी मौसमी घटनाएं होती रही हैं। कुल मिलाकर 186 मिलीमीटर बारिश मई के महीने में हुई जो सामान्य से 500 फीसदी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें:बारिश संग 50 की स्पीड में चलेंगी हवाएं, दिल्ली-NCR में 2 दिन कूल-कूल रहेगा मौसम

मई में होने वाली बारिश के लिए यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, जबकि जून के महीने का दूसरा सप्ताह सूखा और गर्म रहने के बाद अब फिर से बारिश और तेज हवाओं के आसार बने हैं। इसके चलते दिल्ली के लोगों को इस बार पहले की तरह गर्म मौसम का सामना नहीं करना पड़ा है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में इस बार मई और जून के महीने में अब तक एक बार भी लू की स्थिति नहीं बनी है।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि पिछले लगभग दस दिनों तक सुस्त रहने के बाद अब एक बार फिर से मॉनसून ने रफ्तार पकड़ी है। संभावना है कि 20 से 25 जून के बीच दिल्ली में मॉनसून का आगमन हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो 25 वर्षों में यह सातवीं बार होगा जब मॉनसून अपने निर्धारित समय से पहले आया हो।

दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने की आधिकारिक तिथि 27 जून मानी जाती है। हालांकि, पिछले 24 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो ज्यादातर समय में मॉनसून जुलाई के महीने में पहुंचा है। पिछले 24 वर्षों में सबसे जल्दी वर्ष 2008 में मॉनसून दिल्ली पहुंचा था। उस वर्ष 15 जून को दिल्ली में मॉनसून का आगमन हो गया था, जबकि वर्ष 2002 में मॉनसून सबसे ज्यादा देर से यानी 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था।

बीते पांच सालों में कब आया मॉनसून

साल :- तारीख

2024 :- 28 जून

2023 :- 25 जून

2022 :- 30 जून

2021 :- 12 जुलाई

2020 :- 25 जून