Uttar Pradesh Government Disburses 15 49 Crore Under Chief Minister Krishak Accident Welfare Scheme 331 प्रभावित परिवारों को मिले 15.49 करोड़, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsUttar Pradesh Government Disburses 15 49 Crore Under Chief Minister Krishak Accident Welfare Scheme

331 प्रभावित परिवारों को मिले 15.49 करोड़

Hardoi News - हरदोई में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 331 लाभार्थियों को 15 करोड़ 49 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईTue, 17 June 2025 09:17 AM
share Share
Follow Us on
331 प्रभावित परिवारों को मिले 15.49 करोड़

हरदोई, संवाददाता। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत जिले में 331 लाभार्थियों को 15 करोड़ 49 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त हुई। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन व नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों, अधिकारियों ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना। फिर अतिथियों ने योजना से आच्छादित लोगों को डमी चेक वितरित किये। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार व प्रशासन हमेशा प्रभावित लोगों के साथ है। किसान देश की रीढ़ है। किसान जो तपस्या करता है उसका लाभ सभी को मिलता है।

सरकार किसानों के लिए काफ़ी योजनाएं चला रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि कष्ट की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती लेकिन सरकार प्रभावित परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है। अपर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के बारे में विस्तार से बताया। जिलाधिकारी ने कि प्रभावित जिस महिला ने अपना पति खोया हो, उसको निराश्रित महिला पेंशन योजना, पारिवारिक लाभ योजना अंत्योदय कार्ड व आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ दिया जाये। पात्र प्रभावित बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित किया जाये। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व योजना से आच्छादित लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।