Amavasya: वैशाख अमावस्या कब है? इस दिन इन चीजों का दान करने से बढ़ता है धन-धान्य
Vaishakh amavasya par kya daan kare: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि पर कुछ चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। जानें वैशाख अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए-
Vaisakh Amavasya 2025 Daan: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। हर महीने अमावस्या आती है। इस समय वैशाख का महीना चल रहा है। वैशाख महीने की अमावस्या को वैशाख अमावस्या या वैशाखी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पितृ कार्यों, तर्पण, स्नान व दान-पु्ण्य अत्यंत शुभ माना गया है। इस साल वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल 2025, रविवार को है। मान्यता है कि इस दिन स्नान-दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वैशाख अमावस्या पर कुछ चीजों का दान करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है। जानें वैशाख अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए-
1. मान्यता है कि इस दिन अन्न का दान करना अत्यंत शुभ होता है। अन्न का दान करने से पितरों को तृप्ति मिलने के साथ दान करने वाले व्यक्ति को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
2. वैशाख अमावस्या पर नए वस्त्रों का दान करना लाभप्रद माना गया है। इस दिन धोती, साड़ी या कुर्ता आदि का दान किया जा सकता है।
3. वैशाख अमावस्या पर गौ दान या गाय के लिए चारा या गौशाला में दान किया जा सकता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और दान करने वाले व्यक्ति को अक्षय पुण्य मिलता है।
4. इस दिन काले तिल या तिल से बनी चीजों का दान किया जा सकता है। मान्यता है कि तिल का दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-धान्य बढ़ता है।
स्नान-दान का शुभ मुहूर्त- वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:17 बजे से सुबह 05:00 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:44 बजे से पूरे दिन रहेगा।