Varuthini Ekadashi: वरूथिनी एकादशी एकादशी इस दिन, जानें इस दिन क्या करें व क्या नहीं
- Varuthini Ekadashi 2025 : वरूथिनी एकादशी व्रत के भी कुछ नियम हैं। वरूथिनी एकादशी पर कुछ चीजों को करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

Varuthini Ekadashi 2025, वरूथिनी एकादशी एकादशी इस दिन: इस साल अप्रैल माह में वरूथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। गुरुवार के दिन पंचांग अनुसार, 24 अप्रैल 2025 को वरूथिनी एकादशी पड़ रही है। मान्यता अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वरूथिनी एकादशी का व्रत रखने के भी कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना आवशक है। वहीं, अगर आप इस दिन व्रत नहीं भी रख रहे हैं तो 24 अप्रैल को इन कामों को करने से बचें। जानें इस दिन क्या करें व क्या नहीं-
वरूथिनी एकादशी के दिन क्या करें: वरूथिनी एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त में विष्णु भगवान की पूजा करें। इस दिन व्रत न रखा हो तो सात्विक भोजन करने की कोशिश करें। व्रत रखने से पूर्व व्रत रखने का संकल्प जरूर लें। व्रत के सभी नियमों का पालन करें। पारण सूर्योदय के पाश्चात्य करना उत्तम रहेगा। इस दिन भजन-कीर्तन भी किया जाता है।
वरूथिनी एकादशी के दिन क्या न करें?
तुलसी- तुलसी की पत्तियां विष्णु भगवान को बेहद प्रिय हैं, जिसके बिना भगवान को भोग नहीं लगाया जाता है। इसलिए वरूथिनी एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियों को न तो स्पर्श करना चाहिए और न ही इन्हें तोड़ना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तुलसी जी व्रत रखती हैं। इसलिए इन्हें स्पर्श करने से बचना चाहिए।
मास-मदिरा- वरूथिनी एकादशी के दिन मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं।
काले वस्त्र- धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, वरूथिनी एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ रहेगा।
चावल- वरूथिनी एकादशी के दिन चावल का सेवन करने की मनाही है। मान्यता है वरूथिनी एकादशी के दिन चावल का सेवन करने से दोष लगता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।