Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Home: Do these 7 easy things to avoid Vastu Dosh from home how to remove Vastu Dosh
Vastu: वास्तु दोष से बचने के लिए करें ये 7 आसान काम
- Vastu Home, Vastu Tips: कई बार घर में ऐसी चीजें रखना, जिनका इस्तेमाल न हो रहा हो, वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फालतू की चीजें इकट्ठा नहीं करके रखनी चाहिए।
Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 18 March 2025 08:39 PM

Vastu Home: कई बार घर में ऐसी चीजें रखना, जिनका इस्तेमाल न हो रहा हो, वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फालतू की चीजें इकट्ठा नहीं करके रखनी चाहिए। ऐसी चीजों से नेगेटिव एनर्जी का फ्लो काफी बढ़ जाता है। यही नहीं गलत तरीके या दिशा में भी कुछ वस्तुएं रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिना तोड़-फोड़ वास्तु दोष से बचने के लिए कुछ आसान तरीके-
वास्तु दोष से बचने के लिए करें ये 7 आसान काम
- कुछ लोगों को पुराने अखबार इकठ्ठा करने की आदत होती है। वहीं, घर में पुराने अखबार या डायरी जमा करने से कार्यों में रुकावटें पैदा हो सकती हैं।
- अगर आपके घर के मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां या फोटो फटी या टूटी हुई हैं, तो इन्हें सबसे पहले बदल देना चाहिए। इससे आपको आर्थिक हानि होने की संभावना रहती है।
- पुराने पेन, टीवी, बंद घड़ी, लोहा आदि घर में रखने से नकारात्मकता फैलती है।
- छत पर रखा हुआ कबाड़, लकड़ी आदि तनाव व अड़चन पैदा करते हैं। इसलिए वास्तु दोष से बचने के लिए इन चीजों को तुरंत हटा दें।
- घर में बिना चाबी के ताले तथा बिना तालों की चाबियां हों, तो उन्हें हटा देना चाहिए वरना जीवन में बाधाएं आती रहेंगी।
- कुछ लोग स्टोर रूम में फालतू का सामान रखते हैं, जिनका उपयोग नहीं हो रहा होता है। ऐसे सामान भी नहीं रखने चाहिए। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और अर्थीक समस्याएं आ सकती हैं।
- वहीं, सोते समय सिर के पास पानी की बोतल आदि नहीं रखना चाहिए। इससे मानसिक परेशानी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!