Virgo Horoscope today 28 may 2025 aaj ka Kanya Rashi Ka Rashifal daily future predictions कन्या राशिफल 28 मई 2025, virgo: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें पूरा राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Virgo Horoscope today 28 may 2025 aaj ka Kanya Rashi Ka Rashifal daily future predictions

कन्या राशिफल 28 मई 2025, virgo: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

पढ़ें राशिफल Virgo Horoscope today aaj ka Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 May 2025 05:47 AM
share Share
Follow Us on
कन्या राशिफल 28 मई 2025, virgo: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

virgo Horoscope today 28 may 2025, आज का कन्या राशिफल 28 मई 2025: सकारात्मक विचार अपने दिमाग में लाएं और इसी एनर्जी के साथ बाहर निकलें। इस समय लवर आपके सामने जो भी डिमांड करें, उसे उसी समय पूरा करें। आपका प्रोफेशनल रवैया आपको ऑफिस में टारगेट को पूरा करने में मदद करेगा। आर्थिक तौर पर समृद्धि आएगी। छोटी-मोटी हेल्थ से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। लवलाइफ में खुश रहने के लिए उनके साथ अधिक समय बिताएं। ऑफिस में आपको अपनी पर्फोर्मेंस दिखाने के मौके मिलेंगे। आज हेल्थ भी आपके फेवर में है।

आज का कन्या लव राशिफल

लव लाइफ में अपने रिलेशनशिप को बरकरार रखें। आज आप दोनों में छोटी-मोटी लड़ाई या कह लें कि नोकझोंक हो सकती है। आज अपने क्रश से अपने सभी इमोसंस बता डालें। हो सकता है, बात ना बनें और आपमें कुछ मतभेद हो सकते हैं, उन्हें प्यार से सुलझाना अच्छा है। आपका लवर आपको किसी चीज को करने के लिए उकसाएगा, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आपको इस परेशानी को बहुत ही परिपक्व तरीके से हैंडल की जरूरत है। जो लोग यात्रा कर रहे हैं उन्हें अपने लवर से कॉल पर जुड़ने और अपने इमोशंस को जाहिर करने की जरूरत है।

आज का कन्या करियर राशिफल

आज कोई भी डील करते समय प्रोफेशनल रहें, इससे क्लाइंट की उम्मीदों को पूरा करने में मदद मिलेगी। आज कुछ प्रोजेक्ट आपके सामने आ सकते है, जिससे आप बहुत बिजी रहेंगे। कोशिश करें कि असाइन किया गया काम आज दिन के आखिर तक पूरा करना है, इसके अलावा आपको ईमानदार नजरिया अपनाना होगा। बैंकर्स, फाइनेंशियल मैनेजर और एकाउंटेंट को आज कैलकुलेशन को लेकर बेहद सावधान रहने की जरूरत होगी। कुछ बिजनेसमैन को आज लोकल अधिकारियों से दिक्कत हो सकती है। लेकिन शाम तक इसे डिप्लोमेटिक तरीके से संभालें।

आज का कन्या धन राशिफल

आज आपके पास पैसा आएगा और आपको बड़ा आर्थिक फैसले लेने में मदद मिलेगी। आप किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ आर्थिक को सुलझाने में कामयाब होंगे। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी है और आप बाहर की यात्रा भी कर सकते हैं। दोपहर का समय वाहन या नई संपत्ति खरीदने के लिए अच्छा है। बिजनेसमैन पूरे आत्मविश्वास से बिजनेस को नए एरिया में ले जा सकते हैं क्योंकि प्रमोटरों के जरिए आपको पैसा मिल सकता है।

आज का कन्या हेल्थ राशिफल

हड्डियों से जुड़ी दिक्कत आपको परेशान कर सकती है। कन्या राशि के जो लोग भारी सामान उठाने या बहुत ज्यादा चलने वाले काम करते हैं, उन्हें दिक्कत हो सकती हैं। बच्चों को मामूली चोटों और ओरल हेल्थ इश्यू हो सकती हैं। योग और मेडिटेशन से आपको नींद से जुड़ी समस्याओं को हल करने में मदद मिलेगी। हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। आज रात पहाड़ी इलाकों में टू वव्हीलर चलाते समय भी आपको सावधान रहना चाहिए।

डॉ. जे.एन. पांडेय वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ ई-मेल:djnpandey@gmail.com फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)