कन्या राशिफल 3 मई : कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 3 मई का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Virgo Horoscope today Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Virgo Horoscope Today, कन्या राशिफल 3 मई 2025: आज प्यार की नई शुरुआत करने के लिए तैयार रहें। करियर में तरक्की के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठांएं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
लव राशिफल : साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। सिंगल जातकों की अचानक से किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज अपने डेली रूटीन से ब्रेक लेकर लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करने का परफेक्ट दिन है। साथी से अपनी बातों को खुलकर व्यक्त करें। इससे रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। साथी की बात को नजरअंदाज न करें। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश करें। इससे साथी संग रिश्ता मजबूत होगा।
करियर राशिफल : आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहना चाहिए। ऑफिस में अचानक से कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, जो चुनौतियां भी लाएंगी। नए चैलेंजेस को तरक्की का नया अवसर समझकर अपने सभी कार्यों को बड़ी ईमानदारी से कंपलीट करें। ऑफिस में अपनी नेटवर्किंग बढ़ाने की कोशिश करें। सहकर्मियों से खुलकर बातचीत करें। इससे सभी कार्यों को आप बिना किसी विघ्न-बाधा के आसानी से कंपलीट करने में सक्षम होंगे।
आर्थिक राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सोच-समझकर लिए गए आर्थिक फैसलों से धन लाभ होगा। कुछ जातक प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आज पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। शाम तक घरेलू उपकरणों को खरीद सकते हैं।
स्वास्थ्य राशिफल : आज आपको स्किन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या है,वह प्रकृति के साथ कुछ पल बिताएं। खूब पानी पीएं। देर रात में वाहन चलाने से बचनें। आज बच्चों को वायरल फीवर या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)