weekly horoscope saptahik rashifal 19-25 may 2025 future predictions bhavishyafal aries to pisces Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 19 से 25 मई तक का समय?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़weekly horoscope saptahik rashifal 19-25 may 2025 future predictions bhavishyafal aries to pisces

Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 19 से 25 मई तक का समय?

Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 18 May 2025 04:11 PM
share Share
Follow Us on
Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 19 से 25 मई तक का समय?

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (19-25 मई 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन मन परेशान हो सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। संतान की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में भी वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहेगा। ऑफिस में कार्यों का बिजी शेड्यूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। सोच-समझकर कोई डिसीजन लें।

कन्या राशि- पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को इग्नोर न करें। अगर जरुरत हो, तो परिजनों की सलाह लें। कोई बड़ा रिस्क न लें। आज आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पार्टनर के सपोर्ट से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि- इस सप्ताह आपके सभी विवाद सुलझ जाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। परिजनों के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य सफल हो जाएंगे।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।

धनु राशि- धनु राशि वालों को इस सप्ताह घर-परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ऑफिस में दी गई कार्यों की जिम्मेदारी को नजरअंदाज न करें और सभी कार्यों को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें।

मकर राशि- नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए ये सप्ताह शुभ रहेगा। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। ऑफिस में सीनियर्स के सुझाव से कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशि- इस सप्ताह आपका काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। नए बदलावों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। किसी दूसरे पर निर्भर न रहें। इससे कार्यों में देरी हो सकती है। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों के सभी सपने साकार होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 मई का दिन, पढ़ें विस्तृत राशिफल