weekly numerology horoscope 2-8 june 2025 future predictions ank jyotish saptahik rashifal Weekly Numerology : 2 से 8 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़weekly numerology horoscope 2-8 june 2025 future predictions ank jyotish saptahik rashifal

Weekly Numerology : 2 से 8 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 1 June 2025 06:20 PM
share Share
Follow Us on
Weekly Numerology : 2 से 8 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि

Weekly Numerology Horoscope (साप्ताहिक अंकराशि ) : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (2-8 जून, 2025) तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा-

मूलांक 1- यह सप्ताह व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2- आपके लिए ये सप्ताह शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 3- यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मन कम ही लगेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 4- यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में प्रतिस्पर्धाकी स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता पक्ष के लोगों से मदद मिलेगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 5- यह सप्ताह मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई मुश्किलें सामने आ सकती हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 6- यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए ये सप्ताह शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 8- यह सप्ताह मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- यह सप्ताह मूलांक 9 वालों के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?