Weekly Panchang: वैनायकी चतुर्थी और मासिक दुर्गाष्टमी इस वीक, पढ़ें 3-9 जनवरी का साप्ताहिक पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त
- Weekly Panchang 3-9 January 2025 : व्रत-त्योहार और ग्रहों के गोचर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह वैनायकी चतुर्थी और मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी और बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

Weekly Panchang 3-9 January 2025: यह सप्ताह ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन, व्रत और त्योहार की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। इस वीक ग्रहों के राजकुमार बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जो कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाएगी। स्पष्टता आएगी और कई आइडियाज मिलेंगे। इस सप्ताह सूर्य और शनि का विशेष संयोग स्थिरता और अनुशासन प्रदान करता है। इस सप्ताह वैनायकी चतुर्थी मनाई जाएगी, जो नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन रहेगा। गणेशजी का आशीर्वाद लेने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होंगे। इसके अलावा इस वीक मासिक दुर्गाष्टमी भी मनाई जाएगी। इस वीक वाहन खरीदने-बेचने के कई शुभ मुहूर्त है, लेकिन प्रॉपर्टी खरीदने, गृह-प्रवेश और शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। आइए एस्ट्रोलॉजर नीरज धनखेर से जानते हैं इस सप्ताह का पंचांग...
शुभ मुहूर्त : वैदिक ज्योतिष में किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए शुभ-अशुभ मुहूर्त देखकर ही कोई कार्य आरंभ किया जाता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य सकारात्मक परिणाम देते हैं।
विवाह मुहूर्त : इस सप्ताह विवाह का कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
गृह प्रवेश : गृह-प्रवेश के लिए भी इस सप्ताह का कोई शुभ समय नहीं है।
प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त : इस सप्ताह प्रॉपर्टी खरीदने का भी उत्तम मुहूर्त नहीं है।
वाहन खरीदने का मुहूर्त : 6 जनवरी 2025 दिन सोमवार को शाम 07 बजकर 06 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 07 जनवरी 2025 को सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक वाहन खरीद सकते हैं।
ग्रहों का गोचर : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि इसके शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी पड़ता है।
3 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर सूर्य और गुरू एक-दूसरे से 150 डिग्री पर मौजूद होंगे।
4 जनवरी 2025 दिन शनिवार को सुबह 05 बजकर 08 मिनट पर शुक्र ग्रह शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
4 जनवरी 2025 दिन शनिवार को सुबह 05 बजकर 08 मिनट पर मंगल और शुक्र एक-दूसरे से 150 डिग्री पर मौजूद होंगे।
4 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
5 जनवरी 2025 दिन रविवार को सुबह 04 बजकर 03 मिनट पर शनि और सूर्य का विशेष संयोग बनेगा।
6 जनवरी 2025 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर केतु उत्तरा आषाढ़ पद में गोचर करेंगे।
8 जनवरी 2025 को सुबह 05 बजकर 66 मिनट पर मंगल और बुध ग्रह का विशेष संयोग बनेगा।
इस सप्ताह के त्योहार
वैनायकी चतुर्थी (3 जनवरी, शुक्रवार): हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को वैनायकी चतुर्थी मनाई जाती है। यह दिन गणेशजी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि गणेशजी की पूजा करने से सुख-सौभाग्य और ज्ञान की प्राप्ति होती है। जीवन की सभी बाधाएं दूर होती है। इस दिन सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए गणपति बप्पा को मोदक और दूर्वा जरूर अर्पित करें।
स्कंद षष्ठी( 5 जनवरी, रविवार): हिंदू धर्म में पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी मनाई जाती है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की विधिविधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी (7 जनवरी, मंगलवार): पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। यह दिन देवी दुर्गा की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है।
इस सप्ताह का राहुकाल मुहूर्त(अशुभ मुहूर्त) : सनातन धर्म में राहुकाल मुहूर्त को अशुभ मुहूर्त माना गया है। इस दौरान धर्म-कर्म समेत सभी मांगलिक कार्यों की मनाही होती है।
3 जनवरी 2025: 11:08 एएम से 12:26 पीएम तक
4 जनवरी 2025: 09:50 एएम से 11:08 एएम तक
5 जनवरी 2025: 04:21 पीएमसे 05:39 पीएम तक
6 जनवरी 2025: 08:33 एएम से 09:51 एएम तक
7 जनवरी 2025: 03:04 पीएम से 04:22 पीएम तक
8 जनवरी 2025: 12:28 पीएम से 01:46 पीएम तक
9 जनवरी 2025: 01:47 पीएम से 03:05 पीएम तक