कब खत्म होगा खरमास? जानें 2025 के विवाह शुभ मुहूर्त
- Kharmas, shaadi shubh muhurat vivah : इस साल 15 दिसंबर से खरमास की शुरुआत हो रही है। सही मुहूर्त में शुभ कार्य करने से उसका अच्छा परिणाम मिलता है। इसलिए विवाह से पहले भी शुभ तिथि और मुहूर्त देखा जाता है।

Kharmas, shaadi shubh muhurat vivah : हिंदू धर्म में कोई भी शुभ काम बिना सही मुहूर्त देखे नहीं किया जाता है। इस वर्ष पंचांग मुताबिक, 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 19 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही खरमास की शुरूआत होगी। जबकि 14 जनवरी को मकर संक्रांति तक मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जायेगा। नये साल में 16 जनवरी के बाद शहनाई बजेगी। इसके पूर्व खरमास का प्रभाव रहने के कारण शादी विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे। मान्यताओं के अनुसार, सही मुहूर्त में शुभ कार्य करने से उसका अच्छा परिणाम मिलता है। विवाह भी हिंदू धर्म के शुभ-मांगलिक कार्यों में से एक है। इसलिए विवाह से पहले भी शुभ तिथि और मुहूर्त देखा जाता है। आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर के अनुसार, साल के प्रथम माह में मकर संक्रांति के बाद विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त रहेंगे।
कब खत्म होगा खरमास?
जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा तब खरमास का समापन होगा। 14 जनवरी को खरमास समाप्त होगा। इसके बाद फिर मांगलिक कार्य शुरू होंगे। मान्यता है कि सूर्य जब गुरु की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है। शुभ कार्य के समय सूर्य और गुरु दोनों की ही शुभ स्थिति में होना जरूरी माना जाता है। इस वजह से खरमास में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
2025 के विवाह शुभ मुहूर्त
जनवरी -ं 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
फरवरी - 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
मार्च - 1, 2, 6, 7 और 12 तारीख को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
अप्रैल - 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 तारीख को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
मई 2025 - 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 तारीख को विवाह संपन्न किए जा सकते हैं।
जून 2025 - 2, 4, 5, 7, 8 जून विवाह के लिए शुभ तारीखें रहेंगी।
नवंबर 2025 - 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 तारीख शुभ होगी।
दिसंबर 2025- साल के अंतिम माह दिसंबर में 4, 5 और 6 तारीख को विवाह संपन्न किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।