अब और भौकाली हुई महिंद्रा थार रॉक्स, नए साल में मिले ये 3 दमदार फीचर्स; अब बगैर चाबी SUV में होगी एंट्री
2025 महिंद्रा थार रॉक्स अपडेट हो गई है। कंपनी ने नए साल पर इसे 3 दमदार अपडेटेड फीचर्स के साथ अपडेट किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) ने अपनी दमदार ऑफ-रोड SUV थार रॉक्स (Thar Roxx) को 2025 के लिए अपडेट कर दिया है। इस बार कंपनी ने तीन नए फीचर्स जोड़े हैं, जो इसे ज्यादा कंफर्टेबल और कन्वीनियंट बना देंगे। आइए जानते हैं कि 2025 महिंद्रा थार रॉक्स (2025 Mahindra Thar Roxx) में क्या नया है और ये फीचर्स कैसे इसे और बेहतर बनाएंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar 3-Door
₹ 12 - 15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 15 - 26.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.82 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2025 महिंद्रा थार रॉक्स के 3 नए फीचर्स
1-Keyless Entry – अब चाबी निकालने की जरूरत नहीं
पहले तक थार रॉक्स (Thar Roxx) को अनलॉक और लॉक करने के लिए की-फॉब की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब नहीं होगी। महिंद्रा ने इसमें कीलेस एंट्री फीचर जोड़ दिया है। दरवाजे पर एक बटन दिया गया है, जिसे प्रेस करने पर गाड़ी आसानी से लॉक या अनलॉक हो जाएगी। अब आपको हर बार जेब से चाबी निकालने की झंझट नहीं होगी।
2-Sliding Armrest – अब ड्राइवर ही नहीं, पैसेंजर भी पाएंगे आराम!
पहले थार रॉक्स (Thar Roxx) में सिर्फ ड्राइवर साइड का आर्मरेस्ट स्लाइड कर सकता था, लेकिन अब पैसेंजर साइड का आर्मरेस्ट भी आगे-पीछे एडजस्ट किया जा सकता है। लंबी यात्राओं के दौरान ये कम्फर्ट को और बढ़ा देगा।
3- Aero Wipers – ज्यादा साफ विजन, कम नॉइज
महिंद्रा ने थार रॉक्स (Thar Roxx) में नए एयरो-वाइपर्स जोड़े हैं। ये न केवल सामान्य वाइपर्स से कम आवाज करते हैं, बल्कि बारिश या धूल में बेहतर सफाई भी प्रदान करते हैं।
क्या पुराने मॉडल में लगवाए जा सकते हैं ये फीचर्स?
अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि पुराने मॉडल्स में ये नए फीचर्स फिट किए जा सकते हैं या नहीं। लेकिन महिंद्रा अपने ग्राहकों को ज्यादा सुविधा देने के लिए इस पर कोई विकल्प ला सकता है।
2025 महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत कितनी है?
2025 महिंद्रा थार रॉक्स (Thar Roxx) की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 23.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
महिंद्रा थार (Thar Roxx) के वैरिएंट और इंजन ऑप्शन
महिंद्रा थार (Thar Roxx) के वैरिएंट की बात करें तो ये एसयूवी कुल 6 वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें MX1, MX3, AX3L (केवल डीजल + मैनुअल), MX5, AX5L (केवल डीजल + ऑटोमैटिक) और AX7L वैरिएंट शामिल हैं। इसमें 4x4 ड्राइव ऑप्शन MX5 वैरिएंट से शुरू होता है और इसके ऊपर के सभी वैरिएंट्स में उपलब्ध है, लेकिन पेट्रोल इंजन में 4WD ऑप्शन नहीं मिलता है।
महिंद्रा थार रॉक्स का इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन
महिंद्रा थार रॉक्स के इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन की बात करें तो इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन (मैनुअल और ऑटोमैटिक), 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (मैनुअल और ऑटोमैटिक) और 4x4 ड्राइवट्रेन केवल डीजल इंजन में उपलब्ध है।
क्या 2025 महिंद्रा थार रॉक्स खरीदना सही रहेगा?
अगर आप एक मजबूत, स्टाइलिश और फीचर-लोडेड ऑफ-रोड SUV की तलाश में हैं, तो महिंद्रा थार रॉक्स 2025 एक बेहतरीन ऑप्शन है। खासकर, कीलेस एंट्री, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और एयरो-वाइपर्स जैसे नए अपडेट इसे और भी प्रैक्टिकल और आरामदायक बनाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।