हुंडई इंस्टर, हुंडई कैस्पर या मिनी कूपर नहीं; बल्कि ये बनी दुनिया की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार
- वर्ल्ड कार अवॉर्ड्स ने वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए टॉप-3 फाइनलिस्ट और सभी कैटेगरी में टॉप-3 की घोषणा की है। वर्ल्ड कार अवॉर्ड्स जूरी में 30 देशों के 96 प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव पत्रकार शामिल हैं।

वर्ल्ड कार अवॉर्ड्स ने वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए टॉप-3 फाइनलिस्ट और सभी कैटेगरी में टॉप-3 की घोषणा की है। वर्ल्ड कार अवॉर्ड्स जूरी में 30 देशों के 96 प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव पत्रकार शामिल हैं। जनवरी 2025 में वर्ल्ड कार अवॉर्ड्स ने टॉपी सम्मान के लिए 10 फाइनलिस्ट की सूची जारी की है। इनमें से, BMW X3, हुंडई इंस्टर / कैप्सप इलेक्ट्रिक और किआ EV3 टॉप-3 में जगह बनाने में सफल रहीं।
हाइएस्ट अवॉर्ड्स के लिए टॉप-3 का सिलेक्शन करने के साथ-साथ, अन्य कैटेगरी के तहत भी तीन कारों का सिलेक्शन किया गया। यहा अपनी-अपनी कैटेगरी में तीन फाइनलिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.2 - 10.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 11.13 - 20.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2025 वर्ल्ड अर्बन कार ऑफ द ईयर
1. BYD सीगल / डॉल्फिन मिनी
2. हुंडई इंस्टर / कैस्पर इलेक्ट्रिक
3. मिनी कूपर इलेक्ट्रिक
2025 वर्ल्ड अर्बन कार ऑफ द ईयर की टॉप मॉडल की बात करें तो इसमें पहली पोजीशन पर BYD सीगल / डॉल्फिन मिनी रहीं। वहीं, नंबर दो पोजीशन पर हुंडई इंस्टर / कैस्पर इलेक्ट्रिक और नंबर-3 पर मिनी कूपर इलेक्ट्रिक ने जगह बनाई। चलिए नंबर-1 पोजीशन पर रहने वाली कार के बारे में जानते हैं।
BYD सीगल इलेक्ट्रिक कार
इसकी लंबाई में 3780 मिमी, चौड़ाई में 1715 मिमी, ऊंचाई में 1540 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2500 मिमी है। बेस विटैलिटी एडिशन में व्हील कवर के साथ 15-इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। जबकि फ्रीडम एडिशन और फ्लाइंग एडिशन 16-इंच के एल्युमीनियम एलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें 4 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिल रहे हैं, जिसमें आर्कटिक ब्लू, वार्म सन व्हाइट, पोलर नाइट ब्लैक और पीच पिंक शामिल है। इंटीरियर कलर ऑप्शन में डीप ओशन ब्लू और ड्यून पिंक शामिल है।
इसके फीचर्स की बात करें तो मोबाइल वायरलेस चार्जर, हीटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट्स से लैस हैं। इसमें 7-इंच की इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और 10.1-इंच की रोटेटेबल इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी है। इसका 30.08 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर करीब 305Km की रेंज और 38.8 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 405Km की रेंज देता है। ये 4.9 सेकंड में 0-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।
BYD डॉल्फिन इलेक्ट्रिक कार
BYD डॉल्फिन EV का साइड प्रोफाइल काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही है। एलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन दिया गया है। वैरिएंट के आधार पर ग्राहकों को 16-इंच या 17-इंच के व्हीकल सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। पीछे की तरफ इसे स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। इसकी टेललाइट और बंपर में बदलाव किए गए हैं। 2026 BYD डॉल्फिन 4,280mm लंबी, 1,770mm चौड़ी और 1,570mm ऊंची है। इसका व्हीलबेस 2,700mm है।
मौजूदा BYD डॉल्फिन EV दो पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। बेस वैरिएंट 94 hp पावर जनरेट करता है, जबकि टॉप-वैरिएंट 210 hp पावर जनरेट करता है। 2026 BYD डॉल्फिन के लिए इन दोनों पावरट्रेन ऑप्शन को बरकरार रखा जाएगा। हालांकि, नए मॉडल में एक अतिरिक्त मिड-स्पेक पावरट्रेन मिलेगा, जो 174 hp का पावर जनरेट करेगा। इसका 44.93 kWh बैटरी पैक 420Km की रेंज और 60.48 kWh बैटरी पैक 520Km की रेंज देगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।