अपनी गाड़ी में लगा लो ये वाले टायर, फ्यूल बचेगा और माइलेज बढ़ भी जाएगा; EV की रेंज भी बढ़ा देंगे!
- भारतीय बाजार में अब ऐसे कई टायर्स मिलते हैं जो आपकी गाड़ी के लिए फ्यूल सेविंग का काम करते हैं। इतना ही नहीं, इन्हें लगाने के बाद गाड़ियों का माइलेज भी बढ़ जाता है। इसमें अपोलो और ब्रिजस्टोन इंडिया के टायर्स का नाम शामिल हैं।

भारतीय बाजार में अब ऐसे कई टायर्स मिलते हैं जो आपकी गाड़ी के लिए फ्यूल सेविंग का काम करते हैं। इतना ही नहीं, इन्हें लगाने के बाद गाड़ियों का माइलेज भी बढ़ जाता है। इसमें अपोलो और ब्रिजस्टोन इंडिया के टायर्स का नाम शामिल हैं। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के लिए ब्रिजस्टोन का TURANZA 6i टायर आता है। यह टायर विशेष रूप से भारतीय सड़कों के लिए तैयार किया गया है, जो बेहतर फ्यूल इफिशियंसी और टिकाऊपन के साथ प्रीमियम कम्फर्टेबल एक्सपीरियंस देता है।
ब्रिजस्टोन TURANZA 6i 14-इंच से 20-इंच तक के 36 SKU (स्टॉक कीपिंग यूनिट) में आता है। यह SUV, सेडान, हैचबैक और CUV को कवर करने वाले प्रीमियम व्हीकल के लिए है। ये प्रीमियम टायर पूरी तरह 'मेक इन इंडिया' है। ब्रिजस्टोन की इस लिस्ट में डुएलर ऑल-टेरेन (ए/टी) 002 टायर भी शामिल है। ड्यूलर ए/टी002 टायर टेक्नोलॉजी है, जो ऑन-रोड और ऑफ-रोड एक्सपीरियंस को आसान बनाता है। डुएलर ए/टी002 ब्रिजस्टोन की डुएलर रेंज जिसे विशेष रूप से SUV और 4X4 के लिए डिजाइन किया गया है, जो गीली और सूखी सड़क पर बेहतर पकड़ और हैंडलिंग देते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6e
₹ 18.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.43 - 51.44 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अब बात करें अपोलो टायर्स की तो कंपनी ने टू-व्हीलर्स और पैसेंजर व्हीकल्स के लिए ऐसे टायर लॉन्च किए हैं, जो इनकी रेंज या माइलेज बढ़ा देते हैं। टायर्स की अपोलो एम्पीयरियन रेंज इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के लिए है। जबकि, अपोलो WAV इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए हैं। कंपनी का दावा है कि इन टायर्स से ज्यादा माइलेज मिलेगा। अपोलो एम्पीयरियन रोलिंग रेसिस्टेंस, कम शोर, इलेक्ट्रिक ट्रेड पैटर्न डिजाइन और एयरोडायनेमिक साइडवॉल के साथ आता है। जो इस कैटेगरी में बेस्ट है।
यह टाटा नेक्सन, MG ZS, हुंडई कोना और अन्य EVs में लगाया जाता है। यह देश में EV सेगमेंट की हैचबैक, कॉम्पैक्ट SUV और सेडान को कम्पलीट करता है। अपोलो एम्पीयरियन ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा PV कैटेगरी के लिए 5-स्टार रेटिंग के साथ फ्यूल सेविंग लेबल लेने वाला पहला इंडियन टायर भी है। अपोलो WAV अपने स्पेशल डिजाइन, लो रोलिंग रेसिस्टेंस, कम वजन के साथ देश में मौजूद ज्यादातर हाईपावर वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे TVS iQube, बाजाज चेतक और एथर 450 में इस्तेमाल किए जाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।