विदेशियों पर चला इस भारतीय कंपनी के बाइक्स का जादू, इसके आगे सब फेल; अचानक से 9% तक बढ़ी बिक्री
मई 2025 में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के बाइक्स की जोरदार बिक्री हुई है। बजाज ऑटो ने मई 2025 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 9 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने मई 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है और इसमें दोपहिया वाहनों की बिक्री में अच्छी-खासी 9% की सालाना ग्रोथ (YoY) देखने को मिली है। इस बार कंपनी ने कुल 3,32,370 यूनिट्स की बिक्री की, जो मई 2024 में बिके 3,05,482 यूनिट्स से ज्यादा है। आइए कंपनी की सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj CT110
₹ 70,176

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Platina 110
₹ 71,558 - 74,214

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Sport
₹ 59,881 - 71,785

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Livo
₹ 81,651 - 85,651

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Platina 100
₹ 68,890

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Radeon
₹ 59,880 - 83,384

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एक्सपोर्ट में जबरदस्त 20% की छलांग
सिर्फ घरेलू ही नहीं, बजाज की एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस भी शानदार रही है। मई 2024 में कंपनी ने 1,17,142 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए थे, जबकि मई 2025 में यह आंकड़ा 20% की बढ़ोतरी के साथ 1,40,958 यूनिट्स तक पहुंच गया।
घरेलू बिक्री – थोड़ा सुधार
घरेलू बाजार में भी बजाज ने पिछले महीने की तुलना में थोड़ा सुधार दर्ज किया। अप्रैल 2025 में 1,38,476 यूनिट्स बिकी थीं, जबकि मई में बिक्री 2% बढ़कर 1,40,958 यूनिट्स तक पहुंची।
अप्रैल-मई 2025 की YTD रिपोर्ट
दो महीने के कुल आंकड़ों (Year-To-Date) में कंपनी ने मिला-जुला प्रदर्शन किया। एक्सपोर्ट में 12% ग्रोथ हुई। अप्रैल–मई 2025 में बजाज ने 2,70,280 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए, जो पिछले साल इसी समय के 2,41,981 यूनिट्स से ज्यादा हैं।
घरेलू बिक्री में गिरावट
अप्रैल–मई 2024 में 4,05,290 यूनिट्स बिकी थी, जबकि 2025 में ये बिक्री घटकर 3,80,027 यूनिट्स रह गई।
FY25 की सालाना रिपोर्ट
बजाज ऑटो की FY25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) की पूरी रिपोर्ट इस तरह रही। घरेलू बिक्री में 3% ग्रोथ हुई। FY24 में 22,50,585 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जो FY25 में बढ़कर 23,08,249 यूनिट्स हो गए। एक्सपोर्ट में 13% की ग्रोथ हुई। FY24 में 14,77,338 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुए थे, जो FY25 में बढ़कर 16,74,060 यूनिट्स हो गए।
Q4 FY25 (जनवरी-मार्च 2025) का प्रदर्शन
घरेलू बिक्री में हल्की 3% की ग्रोथ देखी गई। एक्सपोर्ट में तगड़ी 20% की ग्रोथ देखी गई। हालांकि, YoY आधार पर डोमेस्टिक सेल्स में 7% की गिरावट भी देखने को मिली है। इस दौरान कुल 4,42,467 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुईं और 5,01,096 यूनिट्स घरेलू बाजार में बिकीं।
FY25 में कुल बिक्री
FY25 में बजाज ने कुल 39,82,309 दोपहिया वाहनों की बिक्री की, जिसमें से करीब 11 लाख यूनिट्स सिर्फ चौथी तिमाही (Q4) में बिकीं। बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक मजबूत खिलाड़ी हैं। मई 2025 की बिक्री से साफ है कि कंपनी की बाइक्स को ग्राहकों का भरोसा लगातार मिल रहा है। खासकर एक्सपोर्ट मार्केट में 20% की ग्रोथ से कंपनी की रणनीति सही साबित हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।