Gujarat government reduces EV road tax to 1 percent till March 2026 इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना अब हुआ सस्ता, अब सिर्फ 1% टैक्स देना होगा; ग्राहकों को ऐसा मिलेगा फायदा, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Gujarat government reduces EV road tax to 1 percent till March 2026

इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना अब हुआ सस्ता, अब सिर्फ 1% टैक्स देना होगा; ग्राहकों को ऐसा मिलेगा फायदा

  • देश के अंदर इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए क्रेंद और राज्य सरकार कई तरह के ऑफर्स के साथ सब्सिडी भी दे रही हैं। गुजरात सरकार ने साल 2025-26 के बजट में इस कर कटौती की घोषणा की थी।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानTue, 22 April 2025 03:56 PM
share Share
Follow Us on
इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना अब हुआ सस्ता, अब सिर्फ 1% टैक्स देना होगा; ग्राहकों को ऐसा मिलेगा फायदा

देश के अंदर इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए क्रेंद और राज्य सरकार कई तरह के ऑफर्स के साथ सब्सिडी भी दे रही हैं। इस बीच गुजरात सरकार ने टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल पर 5% कर छूट की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही अब कर की टैक्स दर घटकर मात्र 1% रह गई है। राज्य के लोग अब अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल को वाहन 4.0 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्टर्ड करते इसका लाभ ले सकते हैं।

गुजरात सरकार ने साल 2025-26 के बजट में इस कर कटौती की घोषणा की थी। जिसे अब लागू कर दिया गया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल पर 6% कर अब से 1% की दर से लगाने का आदेश जारी किया गया है। व्हीकल के प्रकार के आधार पर केवल 1% कर लगाने का सर्कुलर जारी किया गया है। इसके चलते अब से इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सिर्फ 1% टैक्स ही लगाया जाएगा। 5% कर छूट प्रदान करने से व्हीकल ओनर्स को लाभ मिलेगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 30.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Land Rover Range Rover

Land Rover Range Rover

₹ 2.4 - 4.98 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Land Rover Defender

Land Rover Defender

₹ 1.04 - 2.79 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:झटका! अब कभी नहीं खरीद पाएंगे फॉर्च्यूनर का ये वाला वैरिएंट, कंपनी ने किया बंद

कार ओनर को सीधे तौर पर 30,000 रुपए से 1 लाख रुपए तक का फायदा होगा। इस घोषणा से इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में उछाल आने की संभावना है। इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री बढ़ाने के लिए गुजरात सरकार ने सबसे पहले दोपहिया व्हीकल के लिए 25,000 रुपए और 15 लाख रुपए से कम कीमत वाले चार पहिया व्हीकल के लिए 1.50 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की। पिछले एक साल से यह सब्सिडी बंद कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:मुश्किल में ओला इलेक्ट्रिक! कंपनी के 75 शोरूम पर लगा ताला, 192 स्कूटर्स भी जब्त

सब्सिडी बंद होने के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में 50% तक की गिरावट देखी गई। पिछले साल की तुलना में सूरत में सिर्फ 50% इलेक्ट्रिक व्हीकल ही बिके हैं। सूरत ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में गिरावट को देखते हुए राज्य सरकार ने बजट के दौरान इलेक्ट्रिक व्हीकल पर लगाए जाने वाले 6% वाहन कर को घटाकर 1% करने की घोषणा की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।