365 दिन में 1 लाख ग्राहकों को मिलेगा होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी ने बना लिया मास्टर प्लान
- होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में फाइनली अपनी पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसे रिमूवेबल और नॉन-रिमूवेबल दोनों बैटरी पैक ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में फाइनली अपनी पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसे रिमूवेबल और नॉन-रिमूवेबल दोनों बैटरी पैक ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। ऐसे में कंपनी अपने इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को टारगेट कर रही है। HMSI पहले साल (365 दिन) करीब 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन करेगी। इसमें एक्टिवा ई और QC1 दोनों शामिल हैं। होंडा के 3 प्लांट हैं जो अलवर (राजस्थान), मानेसर (हरियाणा) और विट्ठलपुर (गुजरात) में स्थित हैं। हालांकि, ईवी का प्रोडक्शन सिर्फ नरसापुरा (कर्नाटक) प्लांट में ही किया जाएगा। इसका मुकाबला ओला, टीवीएस, बजाज और एथर से होगा।
ओला, बजाज चेतक और एथर जैसे पॉपुलर ईवी केवल नॉन-रिमूवेबल बैटरी के साथ पेश किए जाते हैं। हालांकि, हाल ही में ओला ने रिमूवेबल बैटरी पैक के साथ एक नया मॉडल पेश किया है। एक्टिवा ई और QC1 के बारे में कंपनी ने पूरी डिटेल शेयर कर दी है, लेकिन इनकी कीमतों का एलान जनवरी, 2025 को किया जाएगा। कंपनी ने 99% इन स्कटूर का प्रोडक्शन लोकली किया है, ऐसे में इनकी कीमतें कम हो सकती है। स्कूटर की डिलीवरी तेजी से देने के लिए कंपनी इसे देश के अंदर अलग-अलग फेज में लॉन्च करेगी। शुरुआत में इसे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में सेल किया जाएगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
होंडा एक्टिवा ई स्कूटर की डिटेल
होंडा ने अपना एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसमें 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की गई हैं। फुल चार्ज पर ये दोनों बैटरी 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। ये बैटरियां 6kW फिक्स मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं, जो 22Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड ईकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट शामिल किए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 80Km/h है। वहीं, 0 से 60 Km/h की स्पीड 7.3 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसमें 7-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन नेविगेशन को सपोर्ट करती है।
होंडा QC1 स्कूटर की डिटेल
कंपनी ने QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किया है। ये सिंगल चार्ज पर 80 किलोमीटर की रेंज देगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इसमें 7.0 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है जो होंडा रोड सिंक ड्यो ऐप के साथ रियल-टाइम कनेक्टिविटी देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। इसका पावर आउटपुट 1.2 kW (1.6 bhp) और 1.8 kW (2.4 bhp) है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0 से 75% चार्ज होने में 3 घंटे लगते हैं। वहीं, फुल चार्ज 6 घंटे में होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।