इलेक्ट्रिक आते ही इस SUV के पेट्रोल और डीजल मॉडल हो गए महंगे, जानिए अब कितने ₹ ज्यादा लगेंगे
- हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के आने से कंपनी का पोर्टफोलियो काफी मजबूत हुआ है। क्रेटा (ICE + EV) की जनवरी 2025 में 18,522 यूनिट बिकीं। ये इसकी अब तक किसी भी महीने में होने वाली रिकॉर्ड सेल भी है।

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के आने से कंपनी का पोर्टफोलियो काफी मजबूत हुआ है। क्रेटा (ICE + EV) की जनवरी 2025 में 18,522 यूनिट बिकीं। ये इसकी अब तक किसी भी महीने में होने वाली रिकॉर्ड सेल भी है। हालांकि, अब इस SUV को खरीदना महंगा हो गया है। दरअसल, कंपनी ने इसकी कीमत में 13,000 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इतना ही नहीं, वैरिएंट के आधार पर बढ़ने वाली सभी नई कीमतों को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने क्रेटा के चुनिंदा वैरिएंट पर ही इजाफा किया है। नई कीमतें सिर्फ ICE मॉडल के लिए हैं। इसमें E 1.5 पेट्रोल MT, S 1.5 डीजल MT, SX (O) 1.5 डीजल AT और SX (O) 1.5 डीजल AT डुअल-टोन वैरिएंट शामिल नहीं हैं।
हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
हुंडई क्रेटा में लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। इसे 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं। हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.82 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 11.11 - 20.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Benling India Aura
₹ 1.22 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Benling India Kriti
₹ 64,151

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Benling India Falcon
₹ 69,540

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस वैरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो अन्य ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी वही है, लेकिन इसमें ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑफर पर कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। फ्रंट और रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, लेकिन इसे i20, एक्सटर से शेयर किया गया है। इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है। हुंडई ने मैन्युअल रूप से डिमेबल IRVMs और मैनुअल एडजेस्टेबल ORVMs, सभी पावर विंडो, फ्लिप कुंजी के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग दी है।
SUV के अंदर फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर AC वेंट, फैब्रिक सीट शामिल हैं। नई हुंडई क्रेटा E बेस मॉडल को दो इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद सकते हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।