ये बनी इंडिया की सबसे तेज दौड़ने वाली कार, 8.9 सेकेंड में 402 मीटर दौड़ गई; तोड़ दिया नेशनल रिकॉर्ड
- देश में बिकने वाली कारों की लिस्ट में कुछ मॉडल ऐसे हैं जो अपनी रेसिंग या हाई स्पीड की वजह से जाने जाते हैं। कई मौके पर ये अपनी स्पीड से लोगों को चौंका देती हैं। FMSCI इंडियन नेशनल ड्रैग रेसिंग चैंपियनशिप 2025 में ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

देश में बिकने वाली कारों की लिस्ट में कुछ मॉडल ऐसे हैं जो अपनी रेसिंग या हाई स्पीड की वजह से जाने जाते हैं। कई मौके पर ये अपनी स्पीड से लोगों को चौंका देती हैं। FMSCI इंडियन नेशनल ड्रैग रेसिंग चैंपियनशिप 2025 में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दरअसल, इस चैंपियनशिप के राउंड 1 और 2 में रिकॉर्ड टूटते हुए देखे गए। सीन रोजर्स पचिगल्ला की ट्विन-टर्बो ऑडी R8 ने 2024 में वैली रन में बनाए गए अपने पिछले क्वार्टर-मील रिकॉर्ड 9.215 सेकेंड में सुधार किया। बता दें कि इस तीन दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 20 अप्रैल तक बेंगलुरु के पास होसुर में तनेजा एयरोस्पेस में हुआ था।
FMSCI इंडियन नेशनल ड्रैग रेसिंग चैंपियनशिप 2025 का रिजल्ट | ||
FMSCI INDRC 2025 राउंड-1 | ||
कैटेगरी | प्रतियोगी | टाइम (सेकेंड) |
Unrestricted (N1) | शॉन रोजर्स पचीगल्ला | 9.635 |
Pro-Stock K2 (1151cc – 1450cc) | नारायण स्वामी | 15.483 |
PS K3 (1451cc – 1650cc) | शेख हुसैन पाशा | 17.241 |
PS K4 (1651cc – 2050cc) | त्रिशाल एम.एस | 15.545 |
PS K5 (2051cc – 2550cc) | श्रेयस महेंद्र | 13.618 |
PS K7 (3061cc – 4002cc) | विद्याप्रकाश दामोदरन | 13.351 |
PS K8 (4003cc – 5100cc) | कार्तिक के.वी | 10.315 |
PS L4 (1651cc-2050cc) | नवीन रेड्डी केसरा | 13.749 |
PS L6 (2551cc-3060cc) | आकाश दुराई | 12.571 |
Indian Open M1 (Upto 2750cc) | श्रेयस महेंद्र | 12.963 |
Indian Open M2 (Upto 4002cc) | श्रेयस महेंद्र | 13.259 |
Indian Open M3 (Unlimited) | यजुर मिगलानी | 10.656 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Audi RS5
₹ 1.13 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz AMG E53
₹ 1.02 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz AMG C 43
₹ 99.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW i5
₹ 1.2 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
FMSCI इंडियन नेशनल ड्रैग रेसिंग चैंपियनशिप 2025 का रिजल्ट | ||
FMSCI INDRC 2025 राउंड-2 | ||
कैटेगरी | प्रतियोगी | टाइम (सेकेंड) |
Unrestricted (N1) | शॉन रोजर्स पचीगल्ला | 8.948 |
PS K2 (1151cc – 1450cc) | नारायण स्वामी | 14.88 |
PS K3 (1451cc – 1650cc) | विनय एस.एम | 15.036 |
PS K4 (1651cc – 2050cc) | त्रिशाल एम.एस | 15.79 |
PS K5 (2051cc – 2550cc) | विजय राजू | 13.846 |
PS K7 (3061cc – 4002cc) | विद्याप्रकाश दामोदरन | 13.83 |
PS K8 (4003cc – 5100cc) | कार्तिक के.वी | 10.23 |
PS L4 (1651cc-2050cc) | नवीन रेड्डी केसरा | 13.624 |
PS L6 (2551cc-3060cc) | आकाश दुराई | 12.415 |
Indian Open M1 (Upto 2750cc) | विजय राजू | 14.195 |
Indian Open M2 (Upto 4002cc) | विद्याप्रकाश दामोदरन | 13.236 |
Indian Open M3 (Unlimited) | शॉन रोजर्स पचीगल्ला | 8.955 |
प्रीमियर अनरिस्ट्रिक्टेड क्लास में कॉम्पटीशन कर रहे पचिगल्ला ने राउंड 1 में 402 मीटर की दौड़ के लिए 9.635 सेकेंड का समय निकाला। उन्होंने राउंड 2 में 8.948 सेकेंड में सुधार किया और इस प्रक्रिया में एक नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इंडियन ओपन M3 (अनलिमिटेड) क्लास में भी जीत हासिल की, जिसमें उन्होंने 8.955 सेकेंड का समय निकाला।
हालांकि, उनका सबसे तेज रन वूम ड्रैग मीट के दौरान आया। एक सपोर्ट इवेंट में उन्होंने 8.849 सेकेंड का चौंका देने वाला समय बनाया, जिससे उनका खुद का नेशनल रिकॉर्ड भी टूट गया। पचिगल्ला की ऑडी R8 V10+, जिसे वेनम परफॉरमेंस द्वारा ट्यून किया गया है, जो 1600 एचपी से अधिक उत्पादन करने वाले शीपी रेस ट्विन-टर्बो सेटअप से लैस है, अब आधिकारिक तौर पर क्वार्टर-मील में भारत की सबसे तेज कार है। ये 9 सेकेंड के निशान से नीचे गिरने वाली पहली कार है।
चैंपियनशिप की अन्य हाइलाइट्स में इवेंट के सबसे ओल्ड पार्टिसिपेंट 80 साल के विद्याप्रकाश दामोंदरन थे। उन्होंने प्रो-स्टॉक 3061cc-4002cc क्लास में दोनों राउंड में अपराजित रहे, उन्होंने अपनी ऑडी TT चलाई। इस बीच, बेंगलुरु के श्रेयस महेंद्र ने राउंड 1 में तीन कैटेगरी- प्रो-स्टॉक 2051-2550cc, इंडियन ओपन M1 और M2 में जीत हासिल की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।