नंबर-1 बनते-बनते चूक गई टाटा नेक्सन, ₹6 लाख की इस SUV ने मार ली बाजी; सिर्फ 37 यूनिट का रहा अंतर
टाटा मोटर्स ने बीते महीने यानी मई, 2025 में हुई कार बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि इस दौरान टाटा पंच (Tata Punch) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल रही।

टाटा मोटर्स ने बीते महीने यानी मई, 2025 में हुई कार बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि इस दौरान टाटा पंच (Tata Punch) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल रही। टाटा पंच को बीते महीने कुल 13,133 नए ग्राहक मिले। इनमें टाटा पंच इलेक्ट्रिक की बिक्री भी शामिल है। हालांकि, इस दौरान टाटा पंच की बिक्री में सालाना आधार पर 30.69 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। भारतीय मार्केट में टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 10.32 लाख रुपये तक जाती है। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Renault Triber
₹ 6.15 - 9.02 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch CNG
₹ 7.3 - 10.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.2 - 10.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
चौथे नंबर पर रही टाटा कर्व
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 14.31 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 13,096 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा टियागो रही। टाटा टियागो ने इस दौरान 8.10 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,407 यूनिट कार की बिक्री की जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा कर्व रही। टाटा कर्व ने इस दौरान कुल 3,063 नए ग्राहक मिले।
45% घट गई हैरियर की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टाटा अल्ट्रोज रही। टाटा अल्ट्रोज ने इस दौरान 44.23 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,779 यूनिट कार की बिक्री की जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सफारी रही। टाटा सफारी ने इस दौरान 33.23 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 1,109 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि 48.71 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,076 यूनिट कार बेचकर सातवें नंबर पर टाटा टिगोर और 44.98 पर्सेंट की गिरावट के साथ 894 यूनिट कार बेचकर आठवें नंबर पर टाटा हैरियर रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।