भारत से उठ गया इस बाइक का बोरिया-बिस्तर, हमेशा-हमेशा के लिए हुई विदाई; बंद हुआ इसका प्रोडक्शन
भारत से डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 (Ducati Scrambler 1100) का बोरिया-बिस्तर उठ चुका है। भारतीय बाजार से इस बाइक की हमेशा-हमेशा के लिए विदाई हो गई है। जी हां, क्योंकि देश में इसका प्रोडक्शन अब बंद हो चुका है।

अगर आप एक प्रीमियम बाइक्स के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए थोड़ी निराशाजनक हो सकती है। डुकाटी (Ducati) ने अपनी दमदार बाइक स्क्रैम्बलर 1100 (Scrambler 1100) को ग्लोबल मार्केट में बंद कर दिया है और इसके साथ ही भारत में भी यह बाइक अब बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी। डुकाटी इंडिया (Ducati India) ने इसकी पुष्टि कर दी है और अपनी वेबसाइट से भी स्क्रैम्बलर 1100 (Scrambler 1100) को हटा दिया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
क्या है स्क्रैम्बलर 1100 को बंद करने की वजह?
डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 (Ducati Scrambler 1100) को यूरोप के नए Euro5+ एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपडेट नहीं किया गया है। यही वजह है कि यह बाइक भारत के BS6.2 एमिशन नॉर्म्स को भी पूरा नहीं कर सकती, जिसके चलते इसका प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 (Ducati Scrambler 1100) को भारत में पूरी तरह से इम्पोर्ट किया जाता था। करीब 8 साल तक यह बाइक भारतीय बाजार में उपलब्ध रही। लेकिन, अब ये भारतीय बाजार में नहीं दिखाई देगी।
डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100: दमदार लेकिन नॉस्टैल्जिक
डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 (Ducati Scrambler 1100) को सबसे पहले 2018 में लॉन्च किया गया था। इसमें 1,079 cc का L-Twin इंजन दिया गया था, जो 7,500 rpm पर 85bhp की पावर और 4,750rpm पर 88Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच भी मिलता था। यह वही इंजन है, जो पहले Hypermotard और Monster 1100 में भी इस्तेमाल किया गया था।
2018 में इसके इंजन को अपडेट करके इसमें ऑयल कूलिंग सिस्टम, राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और कई सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए थे।
स्क्रैम्बलर 800 अभी भी बिकेगी
जहां स्क्रैम्बलर 1100 को बंद कर दिया गया है। वहीं, डुकाटी (Ducati) की स्क्रैम्बलर 800 (Scrambler 800) अभी भी बिक्री पर रहेगी। यह बाइक भारतीय ग्राहकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय है और इसकी कीमत भी थोड़ी कम है।
स्क्रैम्बलर 800 (Scrambler 800) में 803 cc का इंजन दिया गया है, जो 8,250 rpm पर 72 bhp की पावर और 7,000 rpm पर 65 Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें भी 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
इस बाइक की कीमत 9.97 लाख से शुरू होकर 12.60 लाख तक (एक्स-शोरूम) जाती है। यह चार वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें आइकॉन डॉर्क (Icon Dark), आइकॉन फुल थ्रॉटल (Icon Full Throttle), नाइटशिफ्ट (Nightshift) शामिल है। हर वैरिएंट में आपको अलग-अलग पेंट स्कीम और फीचर्स मिलते हैं।
स्क्रैम्बलर 1100: महंगी, लेकिन उतनी दमदार नहीं?
स्क्रैम्बलर 1100 एक निच सेगमेंट की बाइक थी और इसे ज्यादा पावरफुल माना तो जाता था, लेकिन प्राइस के हिसाब से परफॉर्मेंस में कमी महसूस होती थी। इसकी कीमत 13.40 लाख से लेकर 16 लाख (एक्स-शोरूम) तक थी।
आगे क्या?
अब सबकी निगाहें डुकाटी (Ducati) पर हैं कि क्या कंपनी Scrambler सीरीज़ में कोई नई, पावरफुल बाइक लॉन्च करेगी जिसमें और आधुनिक इंजन का इस्तेमाल किया जाए। फिलहाल के लिए Scrambler 1100 की बाइक लवर्स की यादों में जगह जरूर बनी रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।