Kia Seltos Sales Drop 28 Percent and Creta Up 20 Percent In FY2025 अलग कंपनी की ये 2 SUV आपस में बहनें, लेकिन एक को गिरावट मिली; तो दूसरी अपने सेगमेंट में नंबर-1, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Kia Seltos Sales Drop 28 Percent and Creta Up 20 Percent In FY2025

अलग कंपनी की ये 2 SUV आपस में बहनें, लेकिन एक को गिरावट मिली; तो दूसरी अपने सेगमेंट में नंबर-1

  • देश के SUV सेगमेंट को लगातार ग्रोथ मिल रही है। भले ही कुछ कंपनियों के मॉडल की सेल्स कम हो रही हो, लेकिन कई कार ऐसी भी हैं जिनकी डिमांड हाई है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में हुंडई क्रेटा मिड साइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा सबसे ऊपर रही।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 17 April 2025 05:09 PM
share Share
Follow Us on
अलग कंपनी की ये 2 SUV आपस में बहनें, लेकिन एक को गिरावट मिली; तो दूसरी अपने सेगमेंट में नंबर-1

देश के SUV सेगमेंट को लगातार ग्रोथ मिल रही है। भले ही कुछ कंपनियों के मॉडल की सेल्स कम हो रही हो, लेकिन कई कार ऐसी भी हैं जिनकी डिमांड हाई है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में हुंडई क्रेटा मिड साइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा सबसे ऊपर रही। FY25 में इसकी 1,94,871 यूनिट बिकीं। दूसरी तरफ, इसकी सिस्टर कंपनी किआ की सेल्टोस को महज 72,618 यूनिट बिकीं। ये दोनों SUVs आपस में बहने हैं। इनका प्लटेफॉर्म, फीचर्स यहां तक की इंजन ऑप्शन भी लगभग एक समान मिलते हैं। फिर भी इनके बीच में 122,253 यूनिट का अंतर रहा। यानी क्रेटा को जहा 20% की ईयरली ग्रोथ मिली। तो सेल्टोस को 28% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा।

टॉप-10 SUVs सेल्स फाइनेंशियल ईयर 2025
रैंकमॉडलFY 2025FY 2024YoY ग्रोथ
1हुंडई क्रेटा1,94,8711,62,77320%
2महिंद्रा स्कॉर्पियो1,64,8421,41,46217%
3मारुति ग्रैंड विटारा1,23,9461,21,1692%
4महिंद्रा XUV70093,08279,39817%
5किआ सेल्टोस72,6181,00,423-28%
6टोयोटा हाइराइडर36,85830,06323%
7टाटा कर्व34,0190-
8होंडा एलिवेट22,32133,642-34%
9टाटा सफारी20,03421,944-9%
10फॉक्सवैगन टाइगुन19,91020,485-3%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch EV

Tata Punch EV

₹ 9.99 - 14.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 18.98 - 26.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 30.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस कार कंपनी ने शुरू किया फ्री AC चेकअप कैंप, सर्विसेज पर 15% की छूट भी मिलेगी

हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

हुंडई क्रेटा में लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। इसे 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं। हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।

इस वैरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो अन्य ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी वही है, लेकिन इसमें ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑफर पर कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। फ्रंट और रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, लेकिन इसे i20, एक्सटर से शेयर किया गया है। इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है। हुंडई ने मैन्युअल रूप से डिमेबल IRVMs और मैनुअल एडजेस्टेबल ORVMs, सभी पावर विंडो, फ्लिप कुंजी के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग दी है।

SUV के अंदर फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर AC वेंट, फैब्रिक सीट शामिल हैं। नई हुंडई क्रेटा E बेस मॉडल को दो इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद सकते हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है।

ये भी पढ़ें:स्कोडा की न्यू कोडियाक SUV लॉन्च, इसे 2 वैरिएंट में खरीद पाएंगे; इतनी रखी कीमत

किआ सेल्टोस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

2025 सेल्टोस के फीचर्स की बात करें तो HTE(O) वैरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक 8-इंच टचस्क्रीन शामिल है, जो आपके डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है।इसमें 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ इमर्सिव साउंड क्वालिटी मिलती है। ऑडियो कंट्रोल के साथ स्टीयरिंग व्हील पर म्यूजिक और कॉल कंट्रोल मिलता है। इस वैरिएंट में बेहतर विजिबिलिटी के लिए रियर व्यू मिरर (RVM) और एक स्पेसिफिक कनेक्टेड टेल लैंप भी है, जो HTK के स्टाइलिश डिजाइन के समान है। रियर कॉम्बी LED के साथ कम्बाइंड DRL/PSTN लैंप LED सड़क पर एक अट्रैक्टिव उपस्थिति सुनिश्चित करता है। इसमें इल्यूमिनेटेड पावर विंडो भी मिलती हैं।

HTK (O) वैरिएंट में एक शानदार पैनोरमिक सनरूफ, स्लीक 16-इंच एलॉय व्हील्स, स्टाइलिश रूफ रेल और वॉशर और डिफॉगर के साथ एक फंक्शनल रियर वाइपर है। इसमें स्मूथ क्रूज कंट्रोल, एलिगेंट इल्यूमिनेटेड पावर विंडो (ऑल डोर), साउंड कॉम्बिनेशन के साथ एक वाइब्रेंट मूड लैंप भी दी है। मोशन सेंसर वाली स्मार्ट की एडवांस्ड फीचर्स की एक परत जोड़ती है, जो इसे स्टाइल और फंक्शनैलिटी का मिक्सचर बनाती है।

अब बात करें HTK+ (O) वैरिएंट तो इसमें बोल्ड 17-इंच एलॉय व्हील्स और एडवांस्ड EPB IVT के साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है, जो केवल प्रीमियम Zbara कवर AT के साथ उपलब्ध है। टर्न सिग्नल LED सीक्वेंस लाइट और पावरफुल LED फॉग लैंप के साथ अट्रैक्टिव MFR LED हेडलैम्प विजिबिलिटी और स्टाइल दोनों सुनिश्चित करते हैं। ऑटो फोल्ड ORVMs और एक व्यावहारिक पार्सल ट्रे के साथ जोड़ा गया ग्लॉसी ब्लैक रेडिएटर ग्रिल का टच जोड़ता है। इसमें क्रोम बेल्ट लाइन, एक आर्टिफिशियल लेदर नॉब, एक मूड लैंप और सेफ्टी के लिए मोशन सेंसर वाली स्मार्ट की भी शामिल हैा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।