इसे ऑफिशयली 23 मई को लॉन्च किया जाएगा। यानी इसकी कीमतों से पर्दा उठाया जाएगा। हालांकि, इसकी एक्सपेक्ट कीमतों की डिटेल सामने आ चुकी है। कंपनी ने ये कन्फर्म कर दिया है कि इसे 7 वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी भारतीय बाजार में EV6 और EV9 इलेक्ट्रिक कार बेच रही है। मार्च में बेहतर सेल्स पाने वाली इन दोनों कारों को अप्रैल में एक भी ग्राहक नहीं मिला। मार्च में EV6 की 520 यूनिट और EV9 की 18 यूनिट बिकी थीं।
कंपनी के लिए हर बार की तरह सोनेट सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। साल के पहले तीन महीने के दौरान इसकी सेल्स अप्रैल में सबसे ज्यादा रही। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है।
देश में सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने एक्सपोर्ट में भी कमाल कर दिया। दरअसल, FY 2025 में मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा मेड-इन-इंडिया कारों का निर्यात किया।
23 मई 2025 को किआ कैरेंस क्लैविस (Kia Carens Clavis) एक नई लग्जरी MPV लॉन्च करने जा रही है। इसमें ग्राहकों को SUV वाला रुतबा और लग्जरी फीचर्स मिलेंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं।
किआ ने अपनी पॉपुलर एमपीवी कैरेंस के अपडेटेड वर्जन क्लैविस को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। बता दें कि कैरेंस क्लैविस को ब्रांड ने भारत की सबसे नई प्रीमियम MPV के रूप में पेश किया है।
किआ इंडिया (Kia India) ने हाल ही में डोमेस्टिक मार्केट में कैरेंस क्लैविस को अनवील किया है। इसके कंपनी ने नई MPV के आने के बावजूद कैरेंस के मौजूदा वर्जन को बंद नहीं किया था।
किआ इंडिया (Kia India) ने अपनी पॉपुलर एमपीवी कैरेंस के अपडेटेड वर्जन क्लैविस की बुकिंग शुरु कर दी है। बता दें कि कीमतों का ऐलान अगले कुछ हफ्तों में किया जाएगा।
2025 कैरेंस क्लैविस में ग्राहकों को 8 कलर ऑप्शन में चुन सकते हैं। इसमें आइवरी सिल्वर ग्लॉस, प्यूटर ऑलिव, इंपीरियल ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, स्पार्कलिंग सिल्वर, ऑरोरा ब्लैक पर्ल और क्लियर व्हाइट शामिल हैं।
किआ कैरेंस भारतीय ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर एमपीवी में से एक है। बता दें कि साल 2021 में लॉन्च होने के बाद अब तक इस एमपीवी ने भारतीय मार्केट में 2 लाख यूनिट से ज्यादा की बिक्री कर डाली है।