भारत में शुरू हुई इस लक्जरी SUV की डिलीवरी, पैसे वाले लोगों को था इसका बेसब्री से इंतजार; जानिए ऐसा क्या खास
भारत में लेक्सस LX 500d की डिलीवरी शुरू हो गई है। इस लक्जरी SUV की कीमत 3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। पैसे वाले लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार था। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

भारत में लक्जरी कारों का बाजार लगातार बढ़ रहा है और इसी ट्रेंड को मजबूती देते हुए लेक्सस इंडिया (Lexus India) ने अपनी प्रीमियम SUV LX 500d की डिलीवरी देशभर में शुरू कर दी है। इस एसयूवी को मार्च 2025 में लॉन्च किया गया था और अब यह भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आने लगी है। इसकी शुरुआती कीमत 3 करोड़ (एक्स-शोरूम) है, जो इसे भारत की सबसे महंगी डीजल SUVs में से एक बनाती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Lexus LX
₹ 2.82 - 3.12 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Land Cruiser
₹ 2.31 - 2.41 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz G-Class
₹ 2.55 - 4 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lotus Eletre
₹ 2.55 - 2.99 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz G-Class with EQ Power
₹ 3 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW XM
₹ 2.6 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है लेक्सस LX 500d की खासियत?
लेक्सस LX 500d (Lexus LX 500d) एक अल्ट्रा-लक्जरी SUV है, जो न सिर्फ अपने दमदार लुक्स और फीचर्स के लिए बल्कि अपनी परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है। कंपनी ने इसे दो वैरिएंट्स में पेश किया है। इसमें LX 500d अर्बन की कीमत 3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, LX 500d ओवरट्रेल (Overtrail) की कीमत 3.12 करोड़ रुपये (यह ज्यादा ऑफ-रोडिंग क्षमता वाला वर्जन) है।
इस SUV को जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्स्पो 2025 (Bharat Mobility Global Expo 2025) में शोकेस किया गया था, जहां इसे काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद मार्च 2025 में इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया।
पावर और परफॉर्मेंस
लेक्सस LX 500d एक पावरफुल डीजल इंजन से लैस है, जो न सिर्फ स्मूद राइड का वादा करती है, बल्कि कठिन से कठिन रास्तों पर भी आसानी से चलने में सक्षम है। यह वाहन उन लोगों के लिए है, जो पावर, प्रीमियम फील और परफॉर्मेंस को एक साथ चाहते हैं।
लेक्सस लक्जरी केयर
लेक्सस (Lexus) ने LX 500d के साथ लक्जरी केयर (Luxury Care) पैकेज भी पेश किया है, जिसमें ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से तीन ऑप्शन चुन सकते हैं। इसमें कंफर्ट (Comfort), रिलैक्स (Relax) और प्रीमियर (Premiere) ऑप्शन हैं। ये पैकेजेस तीन अवधि में 3 साल / 60,000 किमी. , 5 साल / 1,00,000 किमी और 8 साल / 1,60,000 किमी. में उपलब्ध हैं। इसका मतलब यह है कि लेक्सस (Lexus) न सिर्फ आपको एक शानदार कार देती है, बल्कि आपकी पूरी ओनरशिप को भी प्रीमियम बना देती है।
लेक्सस इंडिया के प्रेसिडेंट का क्या कहना है?
लेक्सस इंडिया (Lexus India) के प्रेसिडेंट हिकारू इकेची (Hikaru Ikeuchi) ने कहा कि हमें हमारे मेहमानों से LX 500d को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए बेहद आभार है। यह SUV अपने सेगमेंट में नए मानक स्थापित करती है और भारत में हमारी बहुआयामी मोबिलिटी रणनीति को मजबूती देती है।
भारत में इतनी महंगी SUV क्यों खरीद रहे लोग?
LX 500d की बढ़ती डिमांड इस बात का संकेत है कि अब भारतीय ग्राहक लक्जरी, सुविधा और परफॉर्मेंस में समझौता नहीं करना चाहते। चाहे वो सफल बिजनेसपर्सन हों या हाई-प्रोफाइल प्रोफेशनल्स, सब एक ऐसी कार चाहते हैं, जो उनकी पहचान और स्टाइल स्टेटमेंट बने और लेक्सस LX 500d इसमें पूरी तरह फिट बैठती है।
लेक्सस LX 500d की डिलीवरी शुरू होना भारत में लक्जरी मोबिलिटी के नए युग की शुरुआत है। 3 करोड़ से ऊपर की कीमत के बावजूद इसकी डिमांड दर्शाती है कि 'क्लास के लिए मास नहीं, लेकिन जो इसे समझते हैं, उनके लिए बेमिसाल है।
अगर आप लग्जरी, टेक्नोलॉजी और विश्वसनीयता का परफेक्ट कॉम्बिनेशन ढूंढ़ रहे हैं, तो लेक्सस LX 500d (Lexus LX 500d) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।