Mahindra Discontinued Thar Convertible Top 8 Variants, check all details महिंद्रा ने दिया झटका! बंद कर दिए थार के वो भौकाली 8 वैरिएंट, जिसमें आता था राजाओं वाला फील, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Discontinued Thar Convertible Top 8 Variants, check all details

महिंद्रा ने दिया झटका! बंद कर दिए थार के वो भौकाली 8 वैरिएंट, जिसमें आता था राजाओं वाला फील

महिंद्रा (Mahindra) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। महिंद्रा ने अपनी भौकाली एसयूवी थार के वो भौकाली 8 वैरिएंट बंद कर दिए हैं, जिसमें बैठने के बाद राजाओं वाली फीलिंग आती थी। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 28 April 2025 01:16 PM
share Share
Follow Us on
महिंद्रा ने दिया झटका! बंद कर दिए थार के वो भौकाली 8 वैरिएंट, जिसमें आता था राजाओं वाला फील

महिंद्रा थार ने जब 2020 में नई अवतार के साथ एंट्री ली थी, तब इसने भारत में लाइफस्टाइल ऑफ-रोड सेगमेंट को एक नई जान दे दी थी। अब कंपनी ने थार की वैरिएंट लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा ने थार के 8 वैरिएंट्स को बंद कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या कुछ बदला है।

ये भी पढ़ें:थोड़ा करिए इंतजार, साल के अंत तक होगी मारुति के 2 धांसू SUV की एंट्री

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD eMAX 7

BYD eMAX 7

₹ 26.9 - 29.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कन्वर्टिबल टॉप अब इतिहास बन गया?

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि महिंद्रा थार (Mahindra Thar) के कन्वर्टिबल टॉप (Convertible Top) वैरिएंट्स को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पहले थार को AX(O) और LX ट्रिम्स में कन्वर्टिबल टॉप (Convertible Top) विकल्प के साथ भी पेश किया जाता था, लेकिन अब ये दोनों ही वैरिएंट बाजार से हटा दिए गए हैं।

यह एक तरह से खास था, क्योंकि थार भारत की सबसे किफायती (सबसे सस्ती) कन्वर्टिबल (Convertible) SUV थी। अब ग्राहक केवल हार्ड टॉप (HT) वैरिएंट्स में ही थार खरीद सकेंगे।

हालांकि, महिंद्रा की वेबसाइट पर अभी भी कन्वर्टिबल (Convertible) और हार्ड टॉप (HT) दोनों वर्जन दिखाई दे रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में वहां से भी (Convertible) वर्जन हटाए जाने की संभावना है।

कौन-कौन से वैरिएंट्स हुए बंद?

कन्वर्टिबल (Convertible) के बंद होने वाले वैरिएंट में AX(O), LX, AX(O) 4WD, LX वैरिएंट शामिल हैं, जिनमें ओपन डिफरेंशियल था। ये बदलाव पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन वैरिएंट्स पर लागू होंगे। अब महिंद्रा थार (Mahindra Thar) में केवल 11 वैरिएंट्स रहेंगे, जो पहले के 19 वैरिएंट्स के मुकाबले काफी कम है। यह कदम वैरिएंट्स को सरल बनाने और कंफ्यूजन कम करने के लिए उठाया गया है।

कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं

अभी बेस मॉडल AX(O) RWD HT 1.5 डीजल MT की कीमत वही बनी हुई है। इसकी कीमत 11.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, टॉप मॉडल LX Earth एडिशन 4WD HT 2.2D AT भी उपलब्ध रहेगा, जिसकी कीमत 17.6 लाख (एक्स-शोरूम) है।

ये भी पढ़ें:मारुति की हर कार में मिलेंगे 6 एयरबैग, बेस मॉडल में भी टॉप वैरिएंट वाली सेफ्टी

आपको बता दें कि थार का नया फेसलिफ्ट भी आने वाला है। महिंद्रा थार का नया फेसलिफ्ट वर्जन भी तैयार हो रहा है, जिसे 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नए फेसलिफ्ट में आपको नया ग्रिल और फेस डिजाइन देखने को मिल सकती है। इसमें नए एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल्स भी देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही बड़े साइज के अलॉय व्हील्स भी होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।