महिंद्रा ने थार के 8 वैरिएंट कर दिए बंद, खरीदने जा रहे तो यहां देख लें अपडेट लिस्ट और सभी की कीमतें
महिंद्रा ने थार कन्वर्टिबल टॉप वैरिएंट, AX 4WD वैरिएंट और ओपन डिफरेंशियल के साथ आने वाले LX वैरिएंट को बंद कर दिया है।

महिंद्रा की लाइफस्टाइल SUV थार की डिमांड लगातार बढ़ रही है। खासकर 5-डोर थार रॉक्स के आने के बाद इसकी सेल्स में गजब का इजाफा हुआ है। फाइनेंशियल ईयर 2025 के दौरान थार की 47,000 यूनिट बिकीं। डिमांड और सप्लाई के बीच का गैप खत्म करने के लिए कंपनी ने इसका प्रोडक्शन भी बढ़ाया है। इसके बाद भी कंपनी ने अब थार की रेंज में बड़ी कटौती की है। दरअसल, कंपनी ने थार के कई वैरिएंट हमेशा क लिए बंद कर दिए हैं। ऑटोकार की खबर के मुताबिक, थार कन्वर्टिबल टॉप वैरिएंट, AX 4WD वैरिएंट और ओपन डिफरेंशियल के साथ आने वाले LX वैरिएंट को बंद कर दिया है।
महिंद्रा थार वैरिएंट-वाइज एक्स-शोरूम कीमतें | ||
वैरिएंट | कीमत | स्टेटस |
1.5D AX(O) RWD Hard Top | 11.5 | ऑन सेल |
1.5D LX RWD Hard Top | 12.99 | ऑन सेल |
2.0P LX 2WD Hard Top | 14.25 | ऑन सेल |
2.0P AX(O) 4WD Convertible | 14.49 | बंद |
2.2D AX(O) 4WD Convertible | 14.99 | बंद |
2.2D AX(O) 4WD Hard Top | 15.15 | बंद |
2.0P LX 4WD Hard Top | 15.2 | ऑन सेल |
2.0P LX Earth Edition 4WD | 15.4 | ऑन सेल |
2.2D LX 4WD Hard Top OD* | 15.7 | बंद |
2.2D LX 4WD Convertible | 15.9 | बंद |
2.2D LX 4WD Hard Top | 15.95 | ऑन सेल |
2.2D LX Earth Edition 4WD | 16.15 | ऑन सेल |
2.0P LX AT 4WD Convertible | 16.65 | बंद |
2.0P LX AT 4WD Hard Top | 16.8 | ऑन सेल |
2.0P LX AT Earth Edition 4WD | 17 | ऑन सेल |
2.2D LX AT 4WD Hard Top OD* | 17.15 | बंद |
2.2D LX AT 4WD Convertible | 17.29 | बंद |
2.2D LX AT 4WD Hard Top | 17.4 | ऑन सेल |
2.2D LX AT Earth Edition 4WD | 17.6 | ऑन सेल |
सभी कीमतें लाख रुपए में हैं। |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा थार पहले कुल 19 वैरिएंट में उपलब्ध थी। हालांकि, कन्वर्टिबल टॉप वैरिएंट, AX 4WD वैरिएंट और ओपन डिफरेंशियल वाले LX वैरिएंट को हटाने के बाद अब यह संख्या घटकर 11 रह गई है। यानी इसके 8 वैरिएंट बंद कर दिए गए हैं। इस वैरिएंट में बदलाव का मतलब यह भी है कि एंट्री-लेवल AX ट्रिम केवल RWD फॉर्म में ही उपलब्ध होगी, जिसे 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ जोड़ा जाएगा।
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि चुनिंदा वैरिएंट को हटाने के बावजूद, महिंद्रा थार की कुल कीमत रेंज चेंज नहीं हुई है। इसकी कीमत 11.50 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि टॉप-स्पेक 2.2-लीटर डीजल LX AT अर्थ एडिशन 4WD की कीमत 17.60 लाख रुपए है।
महिंद्रा ने थार फेसलिफ्ट (कोडनेम W515) पर काम करना शुरू कर दिया है। मिड-साइकिल रिफ्रेश थार रॉक्स के समान डिजाइन को अपनाएगा और कुछ फीचर्स उधार लेगा। जैसे कि बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हार्ड-टॉप वैरिएंट पर सनरूफ। 2026 में लॉन्च होने पर कोई मैकेनिकल अपडेट की उम्मीद नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।