₹8.69 लाख की 7-सीटर का पूरा देश हुआ दीवाना, 2024 में 1.90 लाख लोगों ने खरीदा; बनी नंबर-1
- मारुति सुजुकी ने अपनी 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट जारी की है। कंपनी के लिए इस लिस्ट में उसकी मोस्ट पॉपुलर अर्टिगा सबसे ऊपर रही। कंपनी के डेटा का मुताबाकि, जनवरी से दिसंबर तक अर्टिगा की 1.90 लाख यूनिट बिकीं।

मारुति सुजुकी ने अपनी 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट जारी की है। कंपनी के लिए इस लिस्ट में उसकी मोस्ट पॉपुलर अर्टिगा सबसे ऊपर रही। कंपनी के डेटा का मुताबाकि, जनवरी से दिसंबर तक अर्टिगा की 1.90 लाख यूनिट बिकीं। यानी ये कंपनी के साथ देश के 7-सीटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपए है। वहीं, इसे पेट्रोल और CNG दोनों इंजन ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
भारत में इसका मुकाबला मारुति XL6, किआ कैरेंस, महिंद्रा मराजो, टोयोटा रुमियन, टोयोटा इनोवा, रेनो ट्राइबर जैसे मॉडल से होता है। इतना ही नहीं, 7-सीटर में ये महिंद्रा की स्कॉर्पियो और बोलेरो जैसे मॉडल को भी कड़ी चुनौती देती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.69 - 13.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.61 - 9.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.61 - 14.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.49 - 8.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति अर्टिगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस किफायती MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS और 137Nm जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 20.51 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एयर कंडीशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
अर्टिगा में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सुजुकी की स्मार्टप्ले प्रो टेक्नोलॉजी दी है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में गाड़ी की ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।