चंद हफ्तों का है इंतजार! मार्केट में धमाकेदार एंट्री करने जा रही मारुति ई विटारा; 500 km से ज्यादा मिलेगा रेंज
मारुति सुजुकी ने 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ई विटारा को अनवील किया था। अब ईवी ऑफिशियली आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने वाली है। बता दें कि ई विटारा को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

मारुति सुजुकी ने 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ई विटारा को अनवील किया था। अब ईवी ऑफिशियली आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने वाली है। बता दें कि ई विटारा को हाल के दिनों में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि ई विटारा GNCAP क्रैश टेस्ट में भी शानदार स्कोर हासिल करेगी। आइए जानते हैं मारुति ई विटारा के संभावित फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के बारे में विस्तार से।
इन कारों से होगा मुकाबला
मारुति सुजुकी ई-विटारा आर्कटिक व्हाइट, ऑपुलेंट रेड, लैंड ब्रीज ग्रीन विद ए ब्लूइश ब्लैक रूफ, ब्लूइश ब्लैक, आर्कटिक व्हाइट पर्ल विद ए ब्लूइश ब्लैक पर्ल, स्प्लेंडिड सिल्वर विद ए ब्लूइश ब्लैक रूफ, ग्रैंड्योर ग्रे, नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर और ऑपुलेंट रेड विद ए ब्लूइश ब्लैक रूफ जैसे कलर ऑप्शन में मौजूद रहेगी। मार्केट में ई विटारा का मुकाबला हुंडई क्रेटा ईवी, टाटा कर्व ईवी और एमजी जेडएस ईवी जैसी कारों से होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV 400 EV
₹ 16.74 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens EV
₹ 20 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू होंगे ईवी के फीचर्स
दूसरी ओर ई विटारा के केबिन में 10-वे पावर-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, लेवल-2 ADAS और एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स होंगे। जबकि सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा भी दिया जाएगा। इसके अलावा, एसयूवी में हरमन ऑडियो सिस्टम, हवादार ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीटें, पैनोरमिक सनरूफ के साथ स्पोर्टी अलॉय व्हील भी मौजूद रहेगा।
500 किमी से ज्यादा मिलेगा रेंज
दूसरी ओर अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सुजुकी ई-विटारा 2 बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी। ई विटारा में एक छोटो 48.8 kWh यूनिट के साथ 61.1 kWh की बड़ी बैटरी यूनिट होगी जो सिंगल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर करने में सक्षम होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।