₹8.97 लाख की इस 7-सीटर से पंगा लेना किसी के 'वश' में नहीं, शान से बनी नंबर-1; स्कॉर्पियो की फिर निकली हेकड़ी
मारुति सुजुकी अर्टिगा ने एक बार फिर देश की नंबर-1 सात सीट वाली बेस्ट कार बनने का तमगा हासिल कर लिया है। दरअसल, मई सेल्स की रिपोर्ट में इस कार ने एक बार फिर अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ दिए।

मारुति सुजुकी अर्टिगा ने एक बार फिर देश की नंबर-1 सात सीट वाली बेस्ट कार बनने का तमगा हासिल कर लिया है। दरअसल, मई सेल्स की रिपोर्ट में इस कार ने एक बार फिर अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। ये सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। मई में अर्टिगा की 16,140 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 13,893 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 16% की ईयकरली ग्रोथ मिली। अर्टिगा सेगमेंट में तो लगातार नंबर-1 बन ही रही है। ओवरऑल सेगमेंट में भी ये कई छोटी और पॉपुलर कारों की डिमांड पर भारी पड़ रही है।
टॉप-10 कार सेल्स मई 2025 | ||||
नंबर | मॉडल | मई 2025 | मई 2024 | ग्रोथ % |
1 | मारुति सुजुकी डिजायर | 18,084 | 16,061 | 13% |
2 | मारुति सुजुकी अर्टिगा | 16,140 | 13,893 | 16% |
3 | मारुति सुजुकी ब्रेज़ा | 15,566 | 14,186 | 10% |
4 | हुंडई क्रेटा | 14,860 | 14,662 | 1% |
5 | महिंद्रा स्कॉर्पियो | 14,401 | 13,717 | 5% |
6 | मारुति सुजुकी स्विफ्ट | 14,135 | 19,393 | -27% |
7 | मारुति सुजुकी वैगनआर | 13,949 | 14,492 | -4% |
8 | मारुति सुजुकी फ्रोंक्स | 13,584 | 12,681 | 7% |
9 | टाटा पंच | 13,133 | 18,949 | 31% |
10 | टाटा नेक्सन | 13,096 | 11,457 | 14% |
टॉप-10 कारों की लिस्ट में एक अन्य 7-सीटर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। हालांकि, अर्टिगा और स्कॉर्पियो के बीच बड़ा अंतर देखने को मिला। स्कॉर्पियो की कुल 14,401 यूनिट बिकीं। अर्टिगा की डिमांड के सामने हर बार स्कॉर्पियो का सेगमेंट में नंबर-1 बनने का सपना अधूरा रह जाता है। बता दें कि अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 896,500 रुपए है।
मारुति अर्टिगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस किफायती MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS और 137Nm जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 20.51 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एयर कंडीशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
अर्टिगा में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सुजुकी की स्मार्टप्ले प्रो टेक्नोलॉजी दी है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में गाड़ी की ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।