2024 में 11 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदे इलेक्ट्रक 2W, इन कंपनियों का रहा दबदबा; ओला पिछड़ती गई
- भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड में तगड़ा इजाफा हुआ है। 2024 की सेल्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सेगमेंट में गजब का बूम देखने को मिलता है।

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड में तगड़ा इजाफा हुआ है। 2024 की सेल्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सेगमेंट में गजब का बूम देखने को मिलता है। दरअसल, 2024 में भारत में व्हीकल सेगमेंट में बेचे जाने वाले कुल 1.94 मिलियन ईवी में से (सालाना आधार पर 27% की वृद्धि), इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की हिस्सेदारी 1.14 मिलियन यूनिट (11,48,415) या 59% रही। जिसने 33% की मजबूत डबल अंको की वृद्धि दर्ज की (CY2023: 8,60,418 यूनिट, सालाना आधार पर 36% की वृद्धि) की।
1. ओला इलेक्ट्रिक
ओला इलेक्ट्रिक ने 2024 में 4,07,547 यूनिट की बिक्री के साथ पहली पोजीशन को होल्ड किया है। सालाना आधार पर उसे 52% की ग्रोथ मिली। हालांकि, बीते साल की हर तिमाही में कंपनी को गिरावट का सामना भी करना पड़ा है। Q1 CY2024 में 120,130 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, Q2 में 108,407 यूनिट्स, Q3 में 94,171 यूनिट्स और Q4 में 84,838 यूनिट्स बिकीं। इतना ही नहीं, साल पर पहली पोजीशन पर रहने वाली ओला दिसंबर 2024 में दूसरी पोजीशन पर आ गई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

GT Force One Plus Pro
₹ 76,555

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
BattRE Electric Mobility ONE
₹ 74,000

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Simple Energy Dot One
₹ 1.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Simple Energy One
₹ 1.45 - 1.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Passion Plus
₹ 78,451

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2. TVS मोटर कंपनी
टीवीएस मोटर ने 2024 में 220,472 आईक्यूब बेचे। इस तरह, बीते साल कंपनी ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। ये पहला मौका भी है जब कंपनी ने एक साल में 2 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। उसे साल दर साल के आधार पर 32% की ग्रोथ मिली। कंपनी ने 2023 में 1,66,580 यूनिट बेची थीं। अक्टूबर 2024 में फेस्टिव सीजन के दौरान 30,180 आईक्यूब बिके।
3. बजाज ऑटो
बजाज ऑटो ने अपनी अब तक की सबसे शानदार ईयरली ग्रोथ के साथ 193,439 चेतक बेची। उसे सालान आधार पर 169% की ग्रोथ मिली। कैलेंडर ईयर 2023 में कंपनी ने 71,941 यूनिट बेची थीं। वहीं, तब कंपनी नंबर-3 पोशीन पर रही थी। उसने एथर एनर्जी को पीछे छोड़कर इस पोजीशन को हासिल किया था। बजाज ने न केवल पिछले 12 महीनों में एथर को पीछे छोड़ा, बल्कि TVS के बहुत करीब पहुंच गई है। खास बात ये है कि दिसंबर में बजाज ऑटो सेगमेंट में नबंर-1 पोजीशन पर रही।
4. एथर एनर्जी
एथर एनर्जी 2024 में चौथे स्थान पर रही। कंपनी ने बीते साल 1,26,165 यूनिट्स बेचीं। साल 2023 की तुलना में उसी 20% की सालाना ग्रोथ मिली। कंपनी ने 2023 में 1,04,736 यूनिट्स बेची थीं। 2023 में एथर के 12% बाजार हिस्सेदारी से 1% कम है। कंपनी के लिए मार्च 2024 सबसे शानदार महीना रहा था, तब उसने 17,429 यूनिट बेची थीं।
5 हीरो मोटोकॉर्प
हीरो मोटोकॉर्प ने अमेरिका की जीरो मोटरसाइकिल के साथ मिलकर इस सेगमेंट में उतरी है। कंपनी ने कैलेंडर ईयर 2024 में अपने विडा ई-स्कूटर की बिक्री में लगभग तीन गुना वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने कुल 43,693 यूनिट बेचीं। इस तरह उसे 292% की ईयरली ग्रोथ भी मिली। एक साल पहले यानी कैलेंडर ईयर 2023 में कंपनी ने 11,141 यूनिट बेची थीं। कंपनी के लिए अक्टूबर (7,350 यूनिट) और नवंबर (7,344 यूनिट) सेल्स के लिहाज से सबसे बेहतर रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।