मध्यस्थता: छह साल से पिता से अलग रही बच्ची को अब मिलेगा दोनों का प्यार
रांची में मध्यस्थता केंद्र में आयोजित विशेष मध्यस्थता अभियान के दूसरे दिन एक सात साल की बच्ची को उसके पिता का प्यार मिला। छह साल से माता के साथ रहने वाली बच्ची के माता-पिता का विवाद अब सुलझ गया है। इस...

रांची, संवाददाता। मध्यस्थता केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को वहां का नजारा कुछ खास रहा। छह साल से अपने पिता से अलग रह रही सात साल की बच्ची के लिए मंगलवार का दिन विशेष रहा। उसके माता-पिता के बीच चल रहा छह साल पुराना विवाद मध्यस्थता के माध्यम से खत्म हुआ। इसमें अधिवक्ता मध्यस्थ एलके गिरि एवं सहयोगी मध्यस्थ ममता चौधरी के साथ दोनों पक्षों के अधिवक्ता इमरान और जमीलुर रहमान की भूमिका सराहनीय रही। मामूली विवाद को लेकर पति-पत्नी अलग रह रहे थे, जिसका खामियाजा बच्ची भुगत रही थी। बच्ची माता के साथ पिछले छह साल से रह रही थी।
मामला सुलझने पर अब बच्ची को माता के साथ पिता का भी प्यार साथ-साथ मिलेगा। वहीं, अभियान के दूसरे दिन 29 मामलों में सफलता मिली। हालांकि, परिवार न्यायालयों से कुल 47 मामले अग्रसारित होकर मध्यस्थता केंद्र पहुंचा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।