Top 10 best selling SUVs in April to July 2024 कछुआ नहीं बल्कि खरगोश की रफ्तार से बिक रही ये SUV, 120 दिन में 72466 घरों में पहुंची; ये नेक्सन, क्रेटा या ब्रेजा नहीं, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 best selling SUVs in April to July 2024

कछुआ नहीं बल्कि खरगोश की रफ्तार से बिक रही ये SUV, 120 दिन में 72466 घरों में पहुंची; ये नेक्सन, क्रेटा या ब्रेजा नहीं

  • देश के अंदर SUVs सेगमेंट का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। इस बात का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि इस सेगमेंट की कारों ने हैचबैक कारों को पीछे छोड़ दिया है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 Aug 2024 01:31 PM
share Share
Follow Us on
कछुआ नहीं बल्कि खरगोश की रफ्तार से बिक रही ये SUV, 120 दिन में 72466 घरों में पहुंची; ये नेक्सन, क्रेटा या ब्रेजा नहीं

देश के अंदर SUVs सेगमेंट का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। इस बात का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि इस सेगमेंट की कारों ने हैचबैक कारों को पीछे छोड़ दिया है। जब अप्रैल से जुलाई (4 महीने) की SUV सेल्स के आंकड़ो पर नजर डालें तो टॉप-10 की लिस्ट में शामिल सिर्फ 2 मॉडल को ही ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। अन्य 8 मॉडल की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इस लिस्ट में नंबर-1 पर रहने वाली टाटा पंच को 61% और महिंद्रा XUV3XO को 64% की ईयरली ग्रोथ मिली है। वहीं, इन 4 महीने के दौरान पंच 72,466 यूनिट के साथ नंबर-1 पोजीशन पर रही।

अप्रैल से जुलाई 2024 तक SUV सेगमेंट में सेल्स की बात करें तो टाटा पंच की 72,466 यूनिट बिकीं। 2023 में इसी दौरान ये आंकड़ा 45,067 यूनिट का था। यानी इसे 61% की ईयरली ग्रोथ मिली। इस दौरान हुंडई क्रेटा की 63,752 यूनिट बिकीं। 2023 में इसी दौरान ये आंकड़ा 57,144 यूनिट का था। यानी इसे 12% की ईयरली ग्रोथ मिली। इस दौरान मारुति ब्रेजा की 59,147 यूनिट बिकीं। 2023 में इसी दौरान ये आंकड़ा 52,355 यूनिट का था। यानी इसे 13% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:फ्रोंक्स के ADAS वैरिएंट की शुरू हुई टेस्टिंग, भारत में लॉन्च होने की उम्मीद

इस दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो की 53,068 यूनिट बिकीं। 2023 में इसी दौरान ये आंकड़ा 38,105 यूनिट का था। यानी इसे 39% की ईयरली ग्रोथ मिली। इस दौरान टाटा नेक्सन की 48,593 यूनिट बिकीं। 2023 में इसी दौरान ये आंकड़ा 55,601 यूनिट का था। यानी इसे 13% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इस दौरान मारुति फ्रोंक्स की 47,580 यूनिट बिकीं। 2023 में इसी दौरान ये आंकड़ा 39,858 यूनिट का था। यानी इसे 19% की ईयरली ग्रोथ मिली। इस दौरान हुंडई वेन्यू की 37,177 यूनिट बिकीं। 2023 में इसी दौरान ये आंकड़ा 42,223 यूनिट का था। यानी इसे 12% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:मारुति फ्रोंक्स या बलेनो नहीं, बल्कि विदेशी ग्राहक इस कार पर हुए फिदा

इस दौरान मारुति ग्रैंड विटारा की 36,463 यूनिट बिकीं। 2023 में इसी दौरान ये आंकड़ा 36,184 यूनिट का था। यानी इसे 1% की ईयरली ग्रोथ मिली। इस दौरान किआ सोनेट की 34,609 यूनिट बिकीं। 2023 में इसी दौरान ये आंकड़ा 29,962 यूनिट का था। यानी इसे 16% की ईयरली ग्रोथ मिली। इस दौरान महिंद्रा XUV3XO की 32,501 यूनिट बिकीं। 2023 में इसी दौरान ये आंकड़ा 19,814 यूनिट का था। यानी इसे 64% की ईयरली ग्रोथ मिली। इस तरह इन 10 मॉडल की कुल 4,85,356 यूनिट बिकीं। 2023 में ये आंकड़ा 4,16,313 यूनिट का था।

फोटो क्रेडिट: evoindia

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।