Top 10 Motorcycle Sales Feb 2025 Splendor, Shine, Pulsar, Classic 350, Raider, check all details भारत में सबसे ज्यादा बिकीं ये टॉप-10 बाइक्स, इस मॉडल ने हथिया ली टॉप पोजिशन; होंडा का ये मॉडल बना नंबर-2, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 Motorcycle Sales Feb 2025 Splendor, Shine, Pulsar, Classic 350, Raider, check all details

भारत में सबसे ज्यादा बिकीं ये टॉप-10 बाइक्स, इस मॉडल ने हथिया ली टॉप पोजिशन; होंडा का ये मॉडल बना नंबर-2

भारतीय बाजार में हीरो की स्प्लेंडर ने टॉप-10 बाइक्स की लिस्ट में टॉप पोजिशन हासिल की है। वहीं, होंडा की शाइन ने नंबर-2 की पोजिशन हासिल की है। आइए फरवरी 2025 में टॉप-10 बाइक्स की लिस्ट देखते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 20 March 2025 12:57 PM
share Share
Follow Us on
भारत में सबसे ज्यादा बिकीं ये टॉप-10 बाइक्स, इस मॉडल ने हथिया ली टॉप पोजिशन; होंडा का ये मॉडल बना नंबर-2

फरवरी 2025 में मोटरसाइकिल की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली। इस महीने टॉप-10 बाइक्स की कुल बिक्री 6,86,633 यूनिट्स रही, जो कि पिछले साल की तुलना में 11.78% कम है। जनवरी 2025 की तुलना में भी बिक्री 9.60% कम रही। हालांकि, गिरावट के बावजूद, हीरो स्प्लेंडर ने बिक्री के मामले में अपनी बादशाहत कायम रखी। इसके अलावा होंडा शाइन, बजाज पल्सर, TVS अपाचे और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 जैसी बाइक्स की भी मजबूत पकड़ बनी रही। आइए फरवरी 2025 की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति की इस कार के इंजन में हुआ बड़ा अपडेट, 34Km से ज्यादा मिलेगा माइलेज

हीरो स्प्लेंडर ने फिर मारी बाजी

हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर (Splendor) भारत में हमेशा से सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है और फरवरी 2025 में भी यह नंबर-1 पर बनी रही। हालांकि, इस बार इसकी बिक्री 2,07,763 यूनिट रही, जो कि फरवरी 2024 के 2,77,939 यूनिट के मुकाबले 25.25% कम है। इस बार इसकी बिक्री में 70,176 यूनिट की गिरावट दर्ज हुई। जनवरी 2025 में 2,59,431 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिससे यह स्पष्ट है कि स्प्लेंडर (Splendor) को 19.92% MoM गिरावट का सामना करना पड़ा। हालांकि, माइलेज और भरोसेमंद इंजन के कारण यह अभी भी सबसे पसंदीदा बाइक बनी हुई है।

दूसरे नंबर पर होंडा शाइन – YoY में बढ़त, MoM में गिरावट

होंडा शाइन (Honda Shine) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रही, जिसकी फरवरी 2025 में कुल 1,54,561 यूनिट की बिक्री हुई। यह फरवरी 2024 की तुलना में 8.26% ज्यादा है, जब इसकी 1,42,763 यूनिट बिकी थी। हालांकि, जनवरी 2025 में 1,68,290 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिससे यह साफ है कि शाइन (Shine) की बिक्री में 8.16% की MoM गिरावट आई है। फिर भी 125cc सेगमेंट में यह बाइक लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

HF डिलक्स को भारी गिरावट – YoY कम, लेकिन MoM बढ़त

HF Deluxe की बिक्री में 7.30% की गिरावट आई और यह 70,581 यूनिट पर सिमट गई, जबकि पिछले साल फरवरी में 76,138 यूनिट बिकी थीं। हालांकि, जनवरी 2025 में 62,223 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिससे इस बार यह 13.43% की MoM बढ़त हासिल करने में सफल रही। इस बढ़ोतरी के चलते इसकी बाजार हिस्सेदारी 8.19% से बढ़कर 10.28% हो गई।

बजाज पल्सर को झटका

बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) को इस महीने 21.90% YoY और 15.54% MoM की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा और इसकी बिक्री 87,902 यूनिट रही।

टीवीएस अपाचे की बिक्री बढ़ी

इसके विपरीत TVS Apache की बिक्री 37,954 यूनिट रही, जो कि पिछले साल की 34,593 यूनिट बिक्री से 9.72% ज्यादा थी। जनवरी 2025 में इसकी 34,511 यूनिट बिक्री हुई थी, जिससे MoM में भी 9.98% की बढ़त दर्ज की गई।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की जबरदस्त डिमांड

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) और होंडा यूनिकॉर्न (Honda Unicorn) की डिमांड भी बढ़ी। क्लासिक 350 (Classic 350) की बिक्री 30,641 यूनिट रही, जो कि 8.23% YoY और 0.19% MoM की वृद्धि दिखाती है। यूनिकॉर्न (Unicorn) की बिक्री 28,932 यूनिट रही, जो कि पिछले साल के मुकाबले 35.88% ज्यादा और पिछले महीने की तुलना में 9.14% अधिक थी।

रेडर और प्लेटिना की बिक्री में भारी गिरावट

TVS रेडर (TVS Raider) की बिक्री 33.12% YoY गिरकर 28,132 यूनिट रह गई, जबकि फरवरी 2024 में यह 42,063 यूनिट थी। हालांकि, जनवरी 2025 में यह 2.74% MoM बढ़ी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 4.10% हो गई। दूसरी ओर बजाज प्लेटिना (Bajaj Platina) की बिक्री भी 27.14% YoY गिरकर 20,923 यूनिट रह गई, जबकि फरवरी 2024 में यह 28,718 यूनिट थी। मासिक (MoM) में भी इसमें 23.46% की गिरावट दर्ज की गई।

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की दमदार वापसी

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield Bullet 350) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फरवरी 2025 में 19,244 यूनिट की बिक्री दर्ज की। यह आंकड़ा पिछले साल की 13,944 यूनिट बिक्री से 38.01% ज्यादा है। MoM के हिसाब से भी यह बाइक 0.42% बढ़ी और जनवरी 2025 में इसकी 19,163 यूनिट बिकी थी।

फरवरी 2025 की टॉप-10 बिकने वाली बाइक की लिस्ट

रैंकमॉडलफरवरी 2025 बिक्रीफरवरी 2024 बिक्रीYoY बदलावजनवरी 2025 बिक्रीMoM बदलाव
1️⃣Hero Splendor2,07,7632,77,939-25.25%2,59,431-19.92%
2️⃣Honda Shine1,54,5611,42,763+8.26%1,68,290-8.16%
3️⃣HF Deluxe70,58176,138-7.30%62,223+13.43%
4️⃣Bajaj Pulsar87,9021,12,580-21.90%1,04,080-15.54%
5️⃣TVS Apache37,95434,593+9.72%34,511+9.98%
6️⃣RE Classic 35030,64128,313+8.23%30,583+0.19%
7️⃣Honda Unicorn28,93221,297+35.88%26,521+9.14%
8️⃣TVS Raider28,13242,063-33.12%27,376+2.74%
9️⃣Bajaj Platina20,92328,718-27.14%27,330-23.46%
🔟RE Bullet 35019,24413,944+38.01%19,163+0.42%

हीरो और होंडा का दबदबा, रॉयल एनफील्ड की ग्रोथ

फरवरी 2025 में हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी, जबकि होंडा शाइन (Honda Shine) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। पल्सर (Pulsar) और रेडर (Raider) जैसी स्पोर्टी बाइक्स को झटका लगा, लेकिन अपाचे (Apache), क्लासिक 350 (Classic 350) और बुलेट 350 (Bullet 350) ने शानदार ग्रोथ दिखाई। अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है, तो आने वाले महीनों में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) और होंडा (Honda) को और मजबूती मिल सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।