Celebration of Dr B R Ambedkar Jayanti with Processions and Discussions in Tarari Piro and Sahar युवाओं ने निकाली शोभायात्रा, प्रतिमा पर माल्यार्पण , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsCelebration of Dr B R Ambedkar Jayanti with Processions and Discussions in Tarari Piro and Sahar

युवाओं ने निकाली शोभायात्रा, प्रतिमा पर माल्यार्पण

तरारी, पीरो और सहार में डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। तरारी में पहली बार शोभायात्रा निकाली गई, जबकि पीरो और सहार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराMon, 14 April 2025 08:58 PM
share Share
Follow Us on
युवाओं ने निकाली शोभायात्रा, प्रतिमा पर माल्यार्पण

तरारी। डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती पर तरारी प्रखंड कार्यालय के समक्ष स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपलब्धियों पर चर्चा की गई। मौके समाजसेवी रितेश कुमार के नेतृत्व में युवाओं की ओर से प्रखंड में पहली बार शोभायात्रा निकाली गई। राजद प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू सिंह, कवि नंदजी पासवान, प्रखंड प्रमुख डेजी कुमारी, सीपी सिंह, सत्यनारायण साह, शेषनाथ यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। वहीं भाजपा तरारी मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विशाल सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुमेर मेहता, लोजपा आर के ललन पासवान और जदयू नेता गोलू यादव ने माल्यापर्ण किया। भाकपा माले तरारी के विधायक प्रत्याशी रहे राजू यादव, रमेश सिंह,कमता सिंह,राम दयाल पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पीरो में शोभायात्रा सह विचार गोष्ठी फोटो 5 : पीरो नगर में लोहिया चौक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा में शामिल लोग। पीरो। डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती पर पीरो और हसन बाजार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंबेडकर पार्क से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। अध्यक्षता आंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार भगत ने की और संचालन रामपुलिस पासवान ने किया। इंदूभूषण पासवान, मनोज कुमार भगत, अजय पासवान, नरेश प्रसाद,रामपुलिस पासवान, सुरेश पासवान, रामबाबू पासवान, कृष्णा राजवंशी, संजय यादव, हरेन्द्र सिंह, बबन चौधरी और सरोज कुमार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिये आगे आने का आह्वान किया। हसन बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। सहार में जयंती पर निकला जुलूस सहार। सहार में बाबा साहब की जयंती पर भव्य जुलूस निकाला गया। आंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में सैकड़ों लोगों ने शोभा यात्रा निकाली। नेतृत्व उप प्रमुख रामविनय पासवान, मुखिया बसंत राम, अमर कुमार, सुनील कुमार निराला, अमित कुमार व सरपंच चंदन कुमार ने किया। जुलूस बरूही से निकल कर बंशीडिहरी, पेउर सहार होते हुए धौरी, लोदीपुर,अंधारी, हरपुर लख होते धनछुहां, दुल्लम चक, पेरहाप, गुलाजार पुर होते हुए खैरा बाजार पहुंच कर स्मारक तक पहुंचा। अशोक राम और पेरहाप पंचायत मुखिया महेंद्र प्रसाद, उपेंद्र भारती, राजा रविन्द्र, मदन सिंह आदि थे। अगिआंव बाजार में विचार गोष्ठी पीरो। भीमराव आंबेडकर की जयंती पर अगिआंव बाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि रामबाबू चंद्रवंशी ने की। भाकपा माले नेता मनीर आलम ने कहा कि साजिश के तहत संघी ताकतों की ओर से आम अवाम को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। चंद्रदीप सिंह, दुदुन सिंह, कुणाल सिंह, विपीन पासवान, रामबाबू च्रदंवशी और हरेरराम राय ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।