राजद के उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष फिर चुने गये चंद्रभूषण यादव
उदवंतनगर में राजद के प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रभूषण यादव को सर्वसम्मति से तीसरी बार मनोनीत किया गया। यह निर्वाचन जीरो माइल स्थित पुस्तकालय भवन में हुआ, जिसमें निर्वाचन पदाधिकारी हरिचरण सिंह और सहायक...
Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 30 May 2025 08:33 PM

उदवंतनगर। राजद के उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रभूषण यादव मनोनीत किये गये। जीरो माइल स्थित पुस्तकालय भवन में निर्वाचन पदाधिकारी हरिचरण सिंह एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी जगनरायण सिंह की देखरेख में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किये गये। वह लगातार तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुने गये। निर्वाचित होने के बाद कार्यकर्ताओं व लोगों की ओर से चंद्रभूषण यादव को बधाइयां देने का तांता लग गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।