दूसरी बीवी के बहकावे में बाप बना हैवान, बेटी को किरासन डाल जला डाला; हालत नाजुक
डॉक्टर ने दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया है। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार के मधुबनी में एक पिता की हैवानियत सामने आई है। दूसरी बावी के बहकावे में उसने अपनी बेटी को आग के हवाले कर दिया है। घटना शहर के भौआड़ा राघोनगर मोहल्ला की है। दोनों ने मिलकर 18 वर्षीय महजबीं को सोती हालत में किरासन तेज डालकर जला दिया। वह बुरी तरह आग में झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पिता और सौतेली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मधुबनी सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टर ने दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया है। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे की घटना है। सदर अस्पताल में जख्मी हालत में महजवी का बयान रिकॉर्ड किया गया है।
घायल मजहबीं ने बताया कि उसकी मां तबस्सुम खातून की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई। मां के मरने के बाद उसके पिता कुदरतुल्लाह ने रजीना खातून के साथ दूसरी शादी रचा ली। सौतेली मां कभी भी स्वीकार नहीं की और उसके बहकावे में आकर पिता बराबर मारपीट करते हैं। शनिवार को दोनों ने मिलकर हद कर दिया। जान मारने की नीयत से जब वह कमरे में सोई थी तभी उसकी सौतेली मां एवं पिता ने मिट्टी तेल छिड़ककर उसके शरीर में आग लगा दिया।
आग लगने से वह छटपटाते हुए बाहर भागी तो आस पास के लोगों ने आग बुझाई। उसे अस्पताल लोगों ने ही भेजा। इस घटना से ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। पुलिस गिरफ्तार मां और बाप से पूछताछ कर रही है। गांव के लोगों ने दोनों को कठोर सजा दिलाने की मांग की है। बच्ची का इलाज भी स्थानीय लोग ही करवा रहे हैं।