उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि वह अपनी पार्टी के माध्यम से हमेशा ही हित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। इसके लिए कई बार उनको बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है लेकिन, वह जनहित पर समझौता कर पद पाने वाले लोगों में से नहीं हैं।
जदयू विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जदयू में आये थे तो अपने लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री का पद मांगा था। ये सिर्फ कुर्सी के लिए काम करते हैं ना कि जनता के लिए।
दो नाबालिग बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ की टीम दोनोंकिशोर को ढूंढने के प्रयास में जुटी है। दोनों किशोर बुद्धा कॉलोनी इलाके के रहने वाले हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि संवैधानिक संस्थानों को ईमानदारी से चुनाव कराना चाहिए। अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। अगर संवैधानिक संस्थाएं ही बर्बाद हो जाएगी तो फिर लोगों को न्याय कहां मिलेगा।
Upendra Kushawaha Maharally: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा(आरएलएम) आज रविवार को मुजफ्फरपुर में शक्ति प्रदर्शन कर रही है। स्थानीय मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में रैली का आयोजन किया गया है। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि
बिहार में अब व्यापार आयोग का गठन किया जाएगा। राज्य सरकार ने शनिवार को चार महत्वपूर्ण आयोग और एक बोर्ड का गठन किया। जिन चार आयोगों का पुनर्गठन किया गया है उनमें अतिपिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग, बिहार राज्य महिला आयोग, बाल श्रमिक आयोग, राज्य खाद्य आयोग शामिल हैं।
अब तेजस्वी यादव के समर्थक ने उस सड़क की पूजा की है जहां हादसे में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक समर्थक सड़क को अगरबत्ती दिखा रहा है फिर घुटनों के बल सड़क पर नतमष्तक नजर आ रहा है।
केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक, सड़क के साथ रेल मार्ग से भी प्रतिबंधित शराब, गांजा, अफीम, सोना, हथियार तक मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं। यहां उसे आसानी से ठिकाना भी लगाया जा रहा है।
मनीश कश्यप ने कहा, ‘मैं मनीष कश्यप अब भाजपा में नहीं हूं। अब मैं भाजपा का सदस्य नहीं हूं, मैं इसकी घोषणा करता हूं। मैं अपने क्षेत्र चनपटिया में गया था और वहां भ्रमण के दौरान मैंने कई लोगों से मुलाकात की थी। जिसके बाद अब मैं इस निर्णय पर पहुंचा कि मुझे बिहार और बिहारियों के लिए लड़ना है।’
Vande Bharat Express: बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक पशु आ गया था। पशु के कटने से गुस्साए कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की। ट्रेन पर पथराव की सूचना के बाद डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने घटना की जांच का निर्देश दिया है।