आचल बनीं मवि उदवंतनगर नगर की सचिव
उदवंतनगर के मध्य विद्यालय में शनिवार को विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया। बैठक में छात्र-छात्राओं की माताओं ने भाग लिया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद जहांगीर आलम की अध्यक्षता में सचिव और कार्यकारी...

उदवंतनगर। मध्य विद्यालय उदवंतनगर में शनिवार को विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया। इसे लेकर मध्य विद्यालय परिसर स्थित सभागार में विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की माताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद जहांगीर आलम ने की। इसमें बतौर पर्यवेक्षक के रूप में सीआरसीसी उपेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव का चुनाव किया गया। वहीं सर्वसम्मति से विद्यालय शिक्षा समिति के कार्यकारी सदस्यों का भी चुनाव किया गया। इसमें विद्यालय के पदेन अध्यक्ष उदवंतनगर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर दो की वार्ड सदस्य उषा देवी को चुना गया, जबकि आंचल सिंह, चंदा सिंह, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, सरस्वती देवी,आरती देवी, पिंकी देवी, पिंकी देवी, पूनम देवी और कविता देवी को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद जहांगीर आलम के साथ शिक्षक अनिल कुमार सिंह, जानकी प्रसाद, मीरा देवी, प्रभावती सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, सुरेश कुमार चौधरी, शमा परवीन, अतुल रघुवंशी, रश्मि सिंह उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।