Kharif Mahabhiyan 2025 Workshop Held in Gadhani for Local Farmers खरीफ महाअभियान : खरीफ मौसम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsKharif Mahabhiyan 2025 Workshop Held in Gadhani for Local Farmers

खरीफ महाअभियान : खरीफ मौसम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

गड़हनी में शनिवार को खरीफ महाअभियान 2025 के लिए कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विनोद सिंह और कृषि वैज्ञानिकों ने किया। किसानों को विभिन्न योजनाओं, बीजोपचार,...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 1 June 2025 09:51 AM
share Share
Follow Us on
खरीफ महाअभियान :  खरीफ मौसम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन गड़हनी के सभागार में शनिवार को खरीफ महाअभियान 2025 के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विनोद सिंह, डीएओ शत्रुघ्न साहु, कृषि वैज्ञानिक डॉ सच्चिदानंद सिंह, शशि भूषण कुमार शशि, बीएओ मनोज कुमार चौधरी, डॉ विकास सिंह, राजू कुमार, उपप्रमुख प्रतिनिधि सह बीस सूत्री सदस्य संजीत चन्द्रवंशी, आत्मा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव और जिप प्रतिनिधि देवेन्द्र यादव की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यशाला में उपस्थित बड़ी संख्या में किसानों को वित्तीय वर्ष 2025 के लिए खरीफ मौसम की विभिन्न योजनाओं ससमय खेती, बीजोपचार, मुख्यमंत्री तीव्र बीज बिस्तार योजना, बीज ग्राम, श्री विधि जैविक खेती के महत्व आदि की जानकारी विस्तारपूर्वक दी।

वहीं कृषि वैज्ञानिक ने धान में लगने वाले रोगों से निजात पाने और खर-पतवार एवं उससे बचाव की जानकारी दी। साथ ही कृषि में नवाचार के लिए प्रेरित किया। वहीं आत्मा योजना अंतर्गत समूह निर्माण, परिभ्रमण, प्रशिक्षण, कृषि यंत्र बैंक, मशरूम उत्पादन और कौशल विकास योजना अंतर्गत गार्डेनर प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। संचालन आत्मा प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने किया। मौके पर तकनीकी सहायक रत्नेश कुमार तिवारी, डाटा ऑपरेटर मनीष कुमार, पशुपालन पदाधिकारी शिव शंकर पाल, राम प्रवेश सिंह कुशवाहा, इमरान अहमद सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।